प.बंगाल के साउथ 24 परगना में सुरंग मिली:गवर्नर बोले- बांग्लादेश बॉर्डर के पास टनल मिलना नेशनल सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा

Updated on 23-07-2024 02:24 PM

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के एक घर में पुलिस को एक सुरंग मिली थी। यह सुरंग बांग्लादेश की बॉर्डर के करीब है। इसे लेकर गवर्नर आनंद बोस ने ममता सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए हैं। गवर्नर ने कहा है कि बॉर्डर के पास के घर में सुरंग निकलना देश के लिए खतरा है। ममता बनर्जी सरकार को मजबूत और निष्पक्ष कानून व्यवस्था बनाने की जरूरत है।

दरअसल, 15 जुलाई को पुलिस ने सद्दाम नाम के शख्स के घर पर छापा मारा था। सद्दाम नकली सोने के मूर्ति का डीलर है। उसके घर पर मिली 40 मीटर लंबी सुरंग नहर की ओर निकलती है। इस नहर से नाव के सहारे मतला नदी तक पहुंचा जा सकता है, जहां से बांग्लादेश सीमा को पार किया जा सकता है। पुलिस का मानना है कि सद्दाम ने सुरंग का इस्तेमाल छापेमारी के दौरान भागने के लिए भी किया था।

पुलिस को सोशल मीडिया पर नकली सोने की मूर्तियों से जुड़ी धोखाधड़ी और खरीदी गई वस्तुओं की डिलीवरी न होने की कई शिकायतें मिली थीं। इस पर पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची। लेकिन पुलिस सद्दाम समर्थकों से पत्थरबाजी और विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पुलिस लौट आई और उसी दिन शाम को फिर छापेमारी कर सुरंग का पता लगाया।

पुलिस राज्य को खराब स्थिति में डाल रही है - गवर्नर
पश्चिम बंगाल के राजभवन ने गवर्नर के हवाले से एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा सुंदरबन में मिलने वाली नहर से जुड़ी सुरंग का मिलना देश के सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

पोस्ट में आरोप लगाया गया कि लोकल पुलिस को नकली सोने के माफिया के पनपने की जानकारी थी, लेकिन जरूरी कार्रवाई न करके पुलिस ने राज्य को खराब स्थिति में डाला है।

गवर्नर ने इंटरनेशनल बॉर्डर के पास संगठित अपराधों को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट भी मांगी है। साथ ही राज्य में पुलिस को निष्पक्षता बनाए रखने की अपील की है।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर अपराधियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने घोष एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि सद्दाम को ममता बनर्जी का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

पश्चिम बंगाल के 5 जिलों से लगती है बांग्लादेश बॉर्डर
पश्चिम बंगाल के पांच जिले बांग्लादेश से सीमा साझा करते हैं। जिनमें नादिया, बर्धमान, हुगली, मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना शामिल है। गंगा नदी भी भारत और बांग्लादेश बॉर्डर का बड़ा हिस्सा बनाती है। बांग्लादेश में गंगा को पद्मा के नाम से जाना जाता है। इस बॉर्डर पर अक्सर सोने के तस्कर सक्रिय पाए जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.