TTP के हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे... शहबाज सरकार का तालिबान को अल्टीमेटम, टूट जाएगा पाकिस्तान-अफगानिस्तान का सीजफायर?

Updated on 27-10-2025 03:02 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीजफायर पर बातचीत जारी होने के बावजूद तनाव बढ़ता जा रहा है। तुर्की में सीजफायर पर दूसरे दौर की वार्ता के दौरान पाकिस्तान ने सख्ती से अपनी बात रखी है और तालिबान को धमकाने की कोशिश की है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में टीटीपी को पनाह मिलने की सूरत में सीजफायर तोड़ने और फिर से हमले करने की चेतावनी दी है। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान भी पाकिस्तान के सामने झुकता नहीं दिख रहा है। इससे दोनों मुल्कों में तनातनी बढ़ती जा रही है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान ने दूसरे दौर की वार्ता के दौरान इंताबुल में अफगान तालिबान शासन के सामने अपना रुख साफ किया है। पाकिस्तानी पक्ष ने कहा है कि सीमा पार हमलों और आतंकवाद के संरक्षण को वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसी किसी भी गतिविधियों को 'अस्वीकार्य' माना जाएगा।

वार्ता में टकराव!

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तुर्की और कतर की मध्यस्थता में वार्ता हो रही है। कतर के बाद तुर्की में दोनों पक्षों ने वार्ता की है। कतर में दोनों पक्ष सीजफायर पर राजी हुए थे लेकिन तुर्क में चीजें अच्छी नहीं रही। इस्लामाबाद ने सीमा पार आतंकवाद को खत्म करने के लिए काबुल से ठोस कदमउठाने की मांग इस तनाव की वजह बनी है।एक सुरक्षा सूत्र के मुताबिक,तालिबान की ओर से पेश किए गए तर्क को पाक डेलीगेशन ने भरोसेमंद नहीं माना है। अधिकारियों ने कहा कि वार्ता में आगे की प्रगति अफगान तालिबान के सकारात्मक और रचनात्मक रवैये पर निर्भर करेगी। पाकिस्तानियों का कहना है कि तालिबान की खासतौर से टीटीपी पर कार्रवाई से हिचकिचाहट एक बड़ी अड़चन है।

सैन्य कार्रवाई की धमकी

पाक सुरक्षा अधिकारियों ने अफगान में पनाह मिलते रहने पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने तालिबान पर भड़ते हुए कहा कि अगर पाकिस्तानी सेना टीटीपी पर हमले को मजबूर हुई तो इसकी दोनों देशों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। एक सूत्र ने कहा, 'अफगानिस्तान को भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, जिसके लिए तालिबान जिम्मेदार होगा।'
दोहा वार्ता के दौरान पाकिस्तान और अफगeनिस्तान के बीच तत्काल युद्धविराम समझौते के बाद तुर्की में वार्ता हुई है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्राी ख्वाजा आसिफ के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। अफगान पक्ष की ओर सेवार्ता का नेतृत्व कार्यवाहक रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब और दूसरे प्रतिनिधि हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.