आरक्षण और संविधान पर अपने पक्ष में नैरेटिव सेट करने की कोशिश, जानिए बीजेपी-कांग्रेस का प्लान क्या है

Updated on 10-11-2024 06:14 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तरह राजनीतिक दल महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में भी आरक्षण और संविधान पर अपने पक्ष में नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन और कांग्रेस और उसकी साथी पार्टियां इस पर लगातार बात कर रही हैं। जहां बीजेपी नेता लगातार कह रहे हैं कि कांग्रेस आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाति जनगणना कराने और आरक्षण की 50% की लिमिट खत्म करने का वादा कर रहे हैं।

अमित शाह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना


झारखंड की चुनावी रैली में बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान की फर्जी प्रति दिखाकर उसका अपमान किया और मजाक उड़ाया। शाह ने कहा कि बीजेपी कभी भी कांग्रेस को अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण लागू नहीं करने देगी। बीजेपी नेता कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण देने के खिलाफ है।

शाह ने दावा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में उलेमाओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान अल्पसंख्यकों को 10% आरक्षण देने का वादा किया है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी कभी धर्म के आधार पर आरक्षण देने नहीं देगी। दूसरी तरफ कांग्रेस अपने लोकसभा चुनाव वाले नैरेटिव को ही आगे बढ़ा रही है।

राहुल गांधी बोले- I.N.D.I.A. गठबंधन के लोग कर रहे संविधान की रक्षा


झारखंड में चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन के लोग संविधान की रक्षा कर रहे हैं जबकि बीजेपी और संघ के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार ये अभियान चला रहे हैं कि बीजेपी संविधान बदलकर आदिवासियों के अधिकारी को खत्म कर देगी।

राहुल गांधी ने कहा कि संविधान ही आदिवासियों और पिछड़ों को उनके अधिकारी की गारंटी देता है। जहां कांग्रेस जाति जनगणना को मुद्दा बना रही है और इसका वादा कर रही है, वहीं बीजेपी ने इसकी काट के तौर पर 'बंटेंगे तो कटेंगे' या 'एक हैं तो सेफ हैं' का नारा चलाया है। बीजेपी नेता सभी चुनावी रैलियों में इस नैरेटिव पर बात कर रहे हैं।

BJP ने लोकसभा चुनाव से लिया सबक?


लोकसभा चुनाव के वक्त भी कांग्रेस ने यह नैरेटिव बनाया था कि बीजेपी अगर सत्ता में आई तो वह संविधान को बदल देगी और दलितों, पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देगी। यह नैरेटिव चल भी पड़ा और बीजेपी नेताओं को चुनाव के कुछ चरण गुजर जाने के बाद इसका अहसास हुआ तो उसने इस नैरेटिव को काउंटर करना शुरू किया था। बीजेपी नेता अनौपचारिक बातचीत में मानते हैं कि संविधान बदलने का जो नैरेटिव कांग्रेस ने बनाया था, उसका नुकसान हुआ है। साथ ही वे कह रहे हैं कि अब स्थिति वैसी नहीं है। अब हम कांग्रेस के हर नैरेटिव को काउंटर कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.