'कम्युनिस्ट सनकी' जोहरान ममदानी से मिलते ही ट्रंप के बदल गए सुर, वॉइट हाउस में जमकर की तारीफ, बताया प्रोडक्टिव मीटिंग

Updated on 22-11-2025 12:50 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वॉइट हाउस में न्यूयॉर्क के नव-निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कहा कि बैठक प्रोडक्टिव रही और कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने ममदानी के साथ मिलकर काम करने और उनके अफोर्डबिलिटी एजेंडा का समर्थन करने का वादा किया। इसके पहले दोनों नेताओं के बीच मेयर चुनाव के दौरान तीखी बयानबाजी हुई थी, जिसमें ट्रंप ने ममदानी को कम्युनिस्ट सनकी कहा था जबकि ममदानी ने राष्ट्रपति को तानाशाह कहा था। हालांकि, दोनों शुक्रवार को बंद कमरे में हुई बैठक के बाद बाहर निकले तो उनके पहले के टोन में बड़ा बदलाव था।

ट्रंप ने बैठक को बताया प्रोडक्टिव

ट्रंप ने कहा, हमारी अभी-अभी बहुत अच्छी मीटिंग हुई। सच में बहुत अच्छी, बहुत प्रोडक्टिव बैठक हुई। इस दौरान ममदानी उनके बगल खड़े थे। ट्रंप ने दोनों में एक कॉमन बात बताई कि हम चाहते हैं हमारा यह शहर (न्यूयॉर्क), जिसे हम प्यार करते हैं, बहुत अच्छा करे। उन्होंने कहा, वह जितना बेहतर करेंगे, मैं उतना ही खुश होऊंगा।

ममदानी की तारीफ

ममदानी पर पूर्व में तीखे हमले करने वाले राष्ट्रपति ट्रंप ने वॉइट हाउस में कई बार उनकी तारीफ की। ट्रंप ने उम्मीद जताई की ममदानी वाकई एक बेहतरीन मेयर बनेंगे। बाद में ट्रंप ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह बहुत अच्छा काम कर सकते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि निर्वाचित मेयर उम्मीद से ज्यादा लचीले हो सकते हैं। मुझे लगता है कि वह अपने कुछ विचारों में बदलाव करने वाले हैं। मेरे भी कुछ विचार बदल गए हैं, जब से मैं पब्लिक ऑफिस में आया हूं।

ममदानी ने बताया क्या हुई बात

ममदानी ने बैठक को प्रोडक्टिव बताया और कहा कि दोनों के बीच न्यूयॉर्क में अफोर्डबिलिटी के मुद्दे पर बात हुई, जो न्यूयॉर्क में उनके अभियान का प्रमुख मुद्दा था। ममदानी ने कहा, हमने किराए के बारे में बात की, हमने किराने के सामान के बारे में बात की, हमने यूटिलिटीज के बारे में बात की। हमने उन अलग-अलग तरीकों के बारे में बात की, जिसने लोगों को बाहर किया जा रहा है।
ट्रंप और ममदानी के बीच हुई बैठक का टोन काफी दोस्तान और सभ्य था। ट्रंप ने मुलाकात के दौरान ममदानी को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी औऱ कहा कि उन्होंने इस रेस में बहुत से स्मार्ट लोगों को हराया है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूयॉर्क के आर्थिक मुद्दों और अफोर्डबिलिटी पर ममदानी के कुछ विचार उनके अपने विचारों जैसे ही थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.