हवा-हवा हो जाएगा ट्रंप का टैरिफ! मोदी के 48,000 करोड़ के दिवाली गिफ्ट का मतलब समझिए

Updated on 04-09-2025 03:46 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए जीएसटी में सुधार का वादा किया था। एक महीने से भी कम समय में उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया। जीएसटी काउंसिल ने 8 साल पुरानी जीएसटी व्यवस्था में कई बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। इससे बाजार में भी काफी हलचल देखी जा रही है और निवेशकों के पोर्टफोलियो बदल रहे हैं। जीएसटी दरों में बदलाव से सरकार के रेवेन्यू पर 48,000 करोड़ रुपये का असर होगा।

विश्लेषकों का कहना है कि यह खपत में तेजी लाने वाला धमाका है। इसका असर आज बाजार पर भी दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स लगभग 900 अंक चढ़ गया। निफ्टी में भी 1% की तेजी आई और यह 25,000 के स्तर को पार करने की कोशिश कर रहा है। असल में क्या बदला है और निवेशक क्यों उत्साहित हैं? सरकार ने जीएसटी स्ट्रक्चर को आसान बना दिया है। ज्यादातर चीजों पर जीएसटी घटा दिया गया है। इससे ग्राहकों को तुरंत फायदा होगा और मांग भी बढ़ सकती है।

किसे होगा फायदा

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि क्रांतिकारी जीएसटी सुधार उम्मीद से बेहतर है। इससे कई सेक्टरों को फायदा होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा भारतीय ग्राहकों को होगा क्योंकि कीमतें कम होंगी। अर्थव्यवस्था में पहले से ही तेजी है, और खपत बढ़ने से यह और भी बढ़ सकती है।
ऑटोमोबाइल सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है क्योंकि इस सेक्टर में टैक्स में बड़ी राहत मिली है। 350सीसी से कम के दोपहिया वाहनों पर जीएसटी 28% से घटकर 18% हो गया है। छोटी कारों पर भी जीएसटी 18% हो गया है। जेफरीज का कहना है कि इससे टीवीएस और मारुति जैसी कंपनियों को फायदा होगा। एसयूवी पर टैक्स 50% से घटकर 40% रह गया है। यह महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए अच्छी खबर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.