विदेशी छात्रों को ग्रीन कार्ड देंगे ट्रम्प:कहा- अमेरिकी कॉलेज से डिग्री लेने वालों को सुविधा

Updated on 22-06-2024 12:09 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी कॉलेज से ग्रैजुएशन करने वाले विदेशी छात्रों को ग्रीन कार्ड देने का वायदा किया है। एक पॉडकास्ट में ट्रम्प ने कहा कि इस कदम से भारत और चीन जैसे देशों के प्रतिभाशाली छात्र अमेरिका में रह पाएंगे।

ट्रम्प से पूछा गया था कि क्या वे वादा करते हैं कि जब उनकी सरकार बनी तो वे टेक कंपनियों को भारत जैसे देशों से प्रतिभाशाली लोगों की हायरिंग में मदद करेंगे।

इस पर ट्रम्प ने कहा- मैं ऐसा करना चाहता हूं और मैं ऐसा करूंगा भी। मुझे लगता है कि अमेरिकी कॉलेज से ग्रैजुएशन करने वाले छात्रों को तुरंत ग्रीन कार्ड दे दिया जाना चाहिए। इससे वे अमेरिका में रह पाएंगे और यहां का विकास में मदद कर पाएंगे।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका को हाई स्किल्ड छात्रों को यहां रोकने की कोशिश करनी चाहिए। उनकी योजनाओं से देश को फायदा होगा। ट्रम्प ने कहा कि वे कई लोगों को जानते हैं जिन्होंने अमेरिका से ग्रैजुएशन किया लेकिन ग्रीन कार्ड न होने की वजह से वे यहां न रुक सके। फिर वो अपने देश चले गए और वहां जाकर अरबपति बन गए।

2 लाख से अधिक स्टूडेंट कर रहे पढ़ाई
2023 के आंकड़ों के मुताबिक, 2 लाख से अधिक भारतीय छात्र अमेरिका से ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन कर रहे हैं। अगर ट्रम्प अपनी बात पर कायम रहते हैं तो इसमें से कई छात्र आसानी से अमेरिकी का ग्रीन कार्ड हासिल कर सकेंगे।

ट्रम्प का इमीग्रेशन मुद्दे पर कड़ा स्टैंड रहा है। ऐसे में उनके इस बयान को बाइडेन की नई नागरिकता नीति की काट माना जा रहा है। दरअसल, 17 जून को बाइडेन सरकार ने अवैध अप्रवासियों से जुड़ी एक नई नीति की घोषणा की थी।

बाइडेन की नई नागरिकता नीति
नए नियम के मुताबिक अमेरिका में अवैध अप्रवासी यदि अमेरिकी नागरिक से शादी करते हैं तो उन्हें नागरिकता मिल जाएगी। हालांकि इसका लाभ उन्हें ही मिलेगा जो कम से कम 10 साल तक अमेरिका में रह चुके हों और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करते हों। इसके अलावा वो बच्चे भी इसके हकदार होंगे जिनके माता-पिता में से किसी ने अमेरिकी नागरिक से शादी की है। बाइडेन सरकार का मानना है कि इससे करीब 5 लाख लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा अमेरिकी नागरिकों के करीब 50 हजार बच्चों को भी इससे फायदा होगा।

ट्रम्प और बाइडेन की नीति में अंतर
अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्थायी निवास कार्ड होता है। अगर ट्रंप यह योजना लागू करते हैं तो दुनिया भर के प्रतिभाशाली छात्रों और कुशल कर्मचारियों के लिए अमेरिका की नागरिकता हासिल करना आसान हो जाएगा।
बाइडेन की योजना के मुताबिक उन लोगों को भी अमेरिकी नागरिकता मिल जाएगी जो चोरी-छुपे डंकी रूट्स से अमेरिका पहुंचे हैं। ट्रम्प ऐसे लोगों को अमेरिकी नागरिकता मिलने का विरोध करते हैं।
ट्रम्प बाइडेन सरकार पर अवैध अप्रवासियों को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगा चुके हैं। ट्रम्प जन्म से ही नागरिकता देने के नियम को भी खत्म करने की बात कह चुके हैं। ट्रम्प ये बार-बार कह चुके हैं कि अगर वे फिर से राष्ट्रपति बने तो बड़े पैमाने पर अप्रवासियों को देश से बाहर निकालेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.