ट्रम्प बोले-सुना है भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा:रिपोर्ट में दावा- भारत अभी भी मास्को से तेल ले रहा

Updated on 02-08-2025 12:27 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी खबरें हैं कि भारत ज्यादा दिन तक रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें इन खबरों के सही होने की जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह अच्छी बात होगी। आगे देखते हैं कि क्या होता है।

इससे पहले रॉयटर्स की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत ने अमेरिकी दबाव और कीमत बढ़ने की वजह से रूस से तेल खरीदना लगभग बंद कर दिया है। इसके बाद शुक्रवार शाम भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हालांकि, इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इस दावे में कितनी सच्चाई है।

वहीं, रॉयटर्स की रिपोर्ट को खारिज करते हुए ANI ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि भारतीय कंपनियां अभी भी रूस से तेल खरीद रही है।

रॉयटर्स का दावा- भारतीय कंपनियों को कम फायदा

रॉयटर्स ने 30 जुलाई को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारतीय तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने रूस से तेल की खरीदी को रोक दी है, क्योंकि छूट कम हो रही है और शिपिंग में दिक्कतें आ रही हैं।

इसमे यह भी कहा गया था कि, पिछले एक सप्ताह में रूस से कच्चे तेल की मांग नहीं की गई है। भारतीय रिफाइनरियां रूसी कच्चा तेल कम खरीद रही हैं, क्योंकि वहां से मिलने वाली छूट 2022 के बाद से सबसे कम हो गई है।

अब रिफाइनरियों को डर है कि रूस पर लगे नए प्रतिबंधों से विदेशी व्यापार में मुश्किलें आ सकती है। यूरोपीय यूनियन ने 18 जुलाई को रूस पर नए प्रतिबंध लगाए थे। जिसमें रूसी तेल और ऊर्जा उद्योग को और अधिक नुकसान पहुंचाने के उपाय भी शामिल हैं ।

यूरोपीय यूनियन रूसी तेल की कीमत बाजार मूल्य से 15% कम रखने की कोशिश कर रहा है।

भारतीय अधिकारी बोले- अभी भी रूसी तेल खरीद रहे

इस बीच ANI की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि भारतीय कंपनियां अभी भी रूस से तेल खरीद रही है। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने सूत्रों को बताया कि तेल की खरीद का फैसला पूरी तरह आर्थिक वजहों पर आधारित होता है, जैसे कि तेल की कीमत, उसकी किस्म, मौजूदा भंडार, लॉजिस्टिक सुविधा और दूसरी व्यावसायिक जरूरतें।

अधिकारियों ने कहा कि रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक और निर्यातक है। वह हर दिन करीब 9.5 मिलियन बैरल तेल निकालता है, जो दुनिया की कुल मांग का करीब 10% है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है और अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल आयात करता है।

ऐसे में भारत ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए ऊर्जा के अपने स्रोतों को रणनीतिक रूप से तय किया है ताकि सस्ती और भरोसेमंद आपूर्ति बनी रहे।

अधिकारी बोले- रूसी तेल खरीदने पर प्रतिबंध नहीं

भारतीय सूत्रों ने बताया कि रूस से तेल खरीदने पर कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध नहीं है। हां, G7 देशों और यूरोपीय यूनियन ने इसकी कीमत पर एक सीमा जरूर तय की है, ताकि रूस को बहुत ज्यादा कमाई न हो और दुनिया को तेल की सप्लाई भी बनी रहे। भारत ने हमेशा इस नियम का पालन किया है और जो भी तेल खरीदा है, वो अंतरराष्ट्रीय नियमों के अंदर रहकर ही खरीदा है।

सूत्रों ने यह भी कहा कि जब OPEC+ देशों ने तेल का उत्पादन बहुत कम कर दिया था, उस समय अगर भारत ने रूस से सस्ता तेल नहीं खरीदा होता, तो दुनिया में तेल की कीमतें और ज्यादा बढ़ जातीं। इससे महंगाई भी और बढ़ती। भारत ने समझदारी से फैसला लिया और एक ज़िम्मेदार खरीदार की तरह काम किया, जिससे तेल का बाजार स्थिर बना रहा।

ट्रम्प ने भारत-रूस की इकोनॉमी को डेड कहा

ट्रम्प प्रशासन ने 30 जुलाई को भारत से आयात पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माना लगाया था। ये टैरिफ 7 अगस्त से लागू होगा। ट्रम्प ने भारत के रूस से तेल खरीदने और पुराने व्यापारिक प्रतिबंधों को इसका कारण बताया।

इसके अलावा, ट्रम्प ने इस हफ्ते भारत और रूस की अर्थव्यवस्थाओं को डेड इकोनॉमी कहकर तीखी आलोचना की थी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे अपनी डेड इकोनॉमी को साथ ले डूबें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.