ट्रंप या हैरिस... अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कौन है जयशंकर की पसंद, देखें वीडियो

Updated on 28-10-2024 01:32 PM
नई दिल्ली : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख करीब आ रही है। दुनिया भर की नजरें इस बात पर लगी हैं कि इस बार अमेरिका का राष्ट्रपति कौन बनेगा। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला कमला हैरिस से हैं। भारत में इस मुद्दे पर अकसर सवाल सुनने को मिलते हैं। इसी सवाल का सामना विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी करना पड़ा। एक कार्यक्रम के दौरान जयशंकर से भी सवाल पूछा गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में उनकी पसंद कौन है? जानते हैं जयशंकर ने इस पर क्या जवाब दिया।

' हमारे लिए तो सब अच्छे हैं'


जब जयशंकर से पूछा गया कि दोनों में कौन अच्छा है तो इस पर जयशंकर ने हंसते हुए कहा कि हमारे लिए तो सब अच्छे हैं। विदेश मंत्री ने साफ कहा कि हमारे लिए सब अच्छे हैं क्योंकि हमने यह सुनिश्चित किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि क्लिंटन, बुश, ओबामा, ट्रंप और बाइडन, पांच अलग-अलग राष्ट्रपति, ऐसे में अगर आप उनकी पर्सनेलिटी देखें, उनकी राजनीति देखें तो ये सभी बिल्कुल एक दूसरे से अलग रहे हैं। लेकिन जब भारत के साथ रिश्तों की बात आती है तो हर राष्ट्रपति का भारत के साथ रिश्ता मजबूत रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा कि आज के समय में दोनों देशों के बीच इस तरह के कॉमन इंटरेस्ट हैं कि कोई भी राष्ट्रपति बने वो देखते हैं कि हमारी रणनीति ये होनी चाहिए, उसमें भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में अधिक संभावनाएं हैं। इसलिए वह इस संबंध को बनाए रखते हैं।

भारत किसी के चुनाव पर टिप्पणी नहीं करता


इससे पहले जयशंकर ने साफ किया था कि भारत किसी भी देश के चुनाव को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करता। साथ ही यह भी उम्मीद नहीं करता कि कोई हमारे चुनाव पर टिप्पणी करे। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका में लोग वहां के लिए अपना राष्ट्रपति चुनेंगे। उन्होंने कहा था कि जो भी राष्ट्रपति निर्वाचित होगा उसके साथ हमारे संबंध बेहतर रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.