ट्रंप ने 43 बार दावा किया लेकिन मोदी ने... पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारतीय PM को लेकर बोला खुला झूठ, भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा

Updated on 09-10-2025 11:56 AM
इस्लामाबाद: भारत के हाथों ऑपरेशन सिंदूर में हुई बेइज्जती के बाद अब पाकिस्तान झूठा प्रोपेगैंडा फैलाने में लगा हुआ है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सीधा झूठ बोला है। आसिफ ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग बंद कराई है लेकिन भारत के प्रधानमंत्री ने एक बार भी उसका खंडन नहीं किया है। आसिफ ने दावा किया कि भारत अमेरिका की नाराजगी से बचने के लिए इसका खंडन नहीं कर रहा है। आसिफ के झूठ का हम खुलासा करेंगे, लेकिन उसके पहले उन्होंने क्या कहा, वो जान लेते हैं।

ख्वाजा आसिफ का खुला झूठ

एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बात करते हुए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'किसी स्टेज के ऊपर पिछले 5-6 महीने में क्या (प्रधानमंत्री) मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप का खंडन किया, 43 या 44 बार वो (ट्रंप) कह चुके हैं कि ये जंग मैंने बंद कराई।' इस बीच पत्रकार ने उन्हें टोकते हुए कहा कि विपक्षी कांग्रेस तो इस बारे में बार-बार सवाल भी कर रही है। इस पर आसिफ ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि (पीएम मोदी) अपनी सुविधा के तहत नहीं बोलते।

PM मोदी के खिलाफ आसिफ का प्रोपेगैंडा

आसिफ ने अपना प्रोपेगैंडा फैलाते हुए कहा कि अगर भारतीय प्रधानमंत्री ये कह देंगे कि ट्रंप ने जंग नहीं बंद कराई तो अमेरिका उनके खिलाफ हो जाएगा। ख्वाजा आसिफ का बयान पाकिस्तान के दूसरे नेताओं की तरह खुला झूठ है, जो भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए लाया है। सच्चाई ये है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत की संसद में साफ कह चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता में किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं रही है।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कहानी को खारिज कर चुके हैं। विक्रम मिस्री ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने में किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं था। जंग रोकने का प्रस्ताव पाकिस्तान के डीजीएमओ की तरफ से आया था और दोनों देशों के डीजीएमओ की बातचीत में इस पर फैसला लिया गया था। इससे ये साफ है कि ट्रंप का दावा झूठा है और किसी झूठे दावे को 43-44 बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.