मुझे और ट्रोल करें ताकि... वीर पहाड़िया ने 'लंगड़ी डांस' पर बने मीम पर कहा- मजा आ रहा है, काम मिल रहा है

Updated on 21-02-2025 01:02 PM
'स्काई फोर्स' में जहां वीर पहाड़िया की एक्टिंग की तारीफ हुई, वहीं गाने 'रंग' में उनके 'लंगड़ी डांस' स्टेप के कारण खूब आलोचना भी हुई। यूजर्स ने वीर पहाड़िया को बुरी तरह ट्रोल किया और खूब मीम भी बनाए। अब वीर पहाड़िया ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल्स का शुक्रिया अदा किया है। वीर पहाड़िया ने ट्रोल्स से गुजारिश की है कि वो आगे भी उन्हें ऐसे ही टारगेट करते रहें, मीम्स बनाते रहें, क्योंकि इसकी वजह से उन्हें अब और काम मिल रहा है।

ट्रोलिंग पर बोले वीर पहाड़िया- मुझे पसंद है, इसके लिए ही जीता हूं

'हॉटरफ्लाई' से बातचीत में जब वीर पहाड़िया से उन्हें 'स्काई फोर्स' के लिए मिली नफरत और ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया, तो वह बोले, 'मुझे पसंद है और मैं इसके लिए ही जीता हूं। मैंने पूरी जिंदगी उन एक्ट्रेस को फॉलो किया है, जिन्हें ट्रोल किया जाता है, जिनके हमशक्ल होते हैं, और वो मीम बन जाते हैं। अब तो मैं भी मीम बन गया हूं।'

'लंगड़ी डांस ने मुझे अमर बना दिया'

वीर पहाड़िया ने आगे कहा, 'इस डांस ने मुझे अमर बना दिया है। 20 दिन पहले मुझे कौन जानता था? अब अगर मैं यहां लंगड़ी ('रंग' गाने का हुक स्टेप)करूंगा तो वो मुझे पहचान लेंगे।'

'मेरे लिए कई रास्ते खुले, इंगेजमेंट बढ़ गई है'

वीर पहाड़िया ने फिर कहा, 'मैं पहली बार ये बता रहा हूं कि जब से मेरा गाना आया है, जब से ये वायरल हुआ है और ट्रोल हुआ है, मेरी इतनी इंगेजमेंट बढ़ गई है। मेरे लिए इतने दरवाजे और इतने रास्ते खुल गए हैं। मैं दो शादियों में परफॉर्म कर के आ चुका हूं।'

'शादियो में नाचने के ऑफर मिल रहे हैं, मजा आ रहा है'

वीर ने कहा कि अब उन्हें शादियो में परफॉर्म करने के काफी ऑफर्स मिल रहे हैं। वीर के मुताबिक, यह हर एक्टर का सपना होता है। वह बोले, 'मैं दो शादियों में परफॉर्म करके आ चुका हूं। दुल्हन के साथ वो लंगड़ी वाला स्टेप किया है। मैंने दूल्हे को बोला है कि मैंने पांचवा राउंड कर लिया। मैंने दो और कर लिए तो दुल्हन मेरी हुई। इस ट्रोल की वजह से मुझे हॉट डेट मिली। मजा आ रहा है यार।'

'मुझे और ट्रोल करें, ताकि...'

उन्होंने आगे कहा, 'जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। जो ट्रोल करने वाले हैं, उन्हें मैं कहूंगा कि मुझे और ट्रोल करें। मुझे और शादियां मिलें और मैं नोट कमाऊं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.