तृषा कृष्णन का 28 साल बड़े कमल हासन संग रोमांस पर दो टूक जवाब, 'ठग लाइफ' पर ताना देने वालों की बोलती बंद!
Updated on
22-05-2025 02:26 PM
जाने-माने फिल्ममेकर मणिरत्नम नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसका नाम 'ठग लाइफ' है। इसमें कमल हासन, सिलंबरासन टीआर और तृषा कृष्णन सहित कई सितारे हैं। इसका नया गाना 'शुगर बेबी' हाल ही में रिलीज हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस निशाने पर आ गईं। गाने के टाइटल से लेकर फिल्म में अपने से 28 साल बड़े एक्टर संग रोमांस करने पर तृषा पर लोग तंज कसने लगे, लेकिन उन्होंने ताना मारने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
'ठग लाइफ' अपने नए गाने 'शुगर बेबी' के ऐलान के कारण सुर्खियों में है। इस गाने ने Trisha Krishnan और कमल हासन के बीच उम्र के अंतर को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। पर एक्ट्रेस ने आलोचना करने वालों की बोलती बंद कर दी है। बता दें कि तृषा 42 साल की हैं तो कमल 70 साल के हैं।
त्रिशा ने कहा- आलोचना होना गेम का हिस्सा है
हाल ही में मुंबई में हुए एक प्री-रिलीज इवेंट में आरोपों का खुलकर जवाब देते हुए त्रिशा ने चुटकी ली। उन्होंने कहा, 'बेशक, आलोचना होना गेम का हिस्सा है, क्योंकि हम एक क्रिएटिव पेशे से जुड़े हैं।' उन्होंने ये भी कहा कि जब उन्होंने इस किरदार के लिए हामी भरी थी, तब ही उन्हें पता था कि लोगों का कैसा रिएक्शन होगा।
'उन्हें काम करते देखना, जादू था'
उन्होंने कहा, 'ये अनरियल है। हम सभी कलाकार वहां यह सोच रहे थे, हमें अपना बेस्ट परफॉर्म देना होगा। हम उन्हें (कमल हासन और मणिरत्नम) काम करते हुए देखने से खुद को रोक नहीं पाए। ये बस जादू था।'
'ठग लाइफ' फिल्म की रिलीज डेट
'ठग लाइफ' का डायरेक्शन मणिरत्नम ने किया है। कास्ट में कमल हासन, Silambarasan TR, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेल्वन, जोजू जॉर्ज, नस्सर, महेश मांजरेकर और अली फजल सहित कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। बाप-बेटे की लड़ाई को लेकर बनी ये फिल्म 5 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…