जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 को बीआईटी में

Updated on 14-11-2024 12:35 PM

दुर्ग । जिला स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम 15 नवम्बर 2024 को भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) दुर्ग के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने उक्त आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर दायित्व सौंपा। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन समयावधि में करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर के आदेशानुसार उक्त आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास हेमन्त कुमार सिन्हा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल अधिकारी को माननीय सांसद, विधायक, अन्य सम्मानीय जनप्रतिनिधि एवं जनजातीय समाज प्रमुख को आमंत्रण। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्ग/धमधा/पाटन को स्थानीय जनजाति वर्ग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके वंशजों की सूची उपलब्ध कराना, अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र वितरण। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क), कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाने, टेंट एवं शेड की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर विद्युत, जनरेटर, पंखे कुलर की व्यवस्था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल में चिकित्सा व्यवस्था, जिला स्तर/विकासखण्ड स्तर/छात्रावास आश्रमों में प्रमुखों स्थानों पर निःशुल्क सिकलसेल एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, अनुसूचित जनजाति के हितग्राही को आयुष्मान कार्ड वितरण, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को स्थानीय मंत्री, सांसद, विधायक एवं जनजातीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण, नर्तक दल एवं मोमेन्टो, जलपान व्यवस्था इत्यादि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा/पाटन को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम स्तर, विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार (15-26 नवम्बर 2024), सभी चिन्हित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन सतत विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा, अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास पूर्णतः प्रमाण पत्र एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के जनपद प्रतिनिधि एवं सरपंच के आवागमन की व्यवस्था। उप संचालक उद्यानिकी विभाग को बुके एवं माला की व्यवस्था। जिला शिक्षा अधिकारी को मंच संचालन व्यवस्था। उप संचालक कृषि विभाग को अनुसूचित जनजाति के हितग्राही को श्रम कार्ड वितरण। खाद्य विभाग को अनुसूचित जनजाति के हितग्राही को राशन कार्ड वितरण। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं ई-डिस्ट्रिक्स मैनेजर चिप्स को माननीय प्रधानमंत्री जी के जमुई, बिहार से जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण हेतु कार्यक्रम स्थल में माईक, साउण्ड सिस्टम, प्रोजेक्टर, वन-वे कनेक्टिविटी की व्यवस्था तथा  जनसंपर्क अधिकारी को प्रचार-प्रसार का दायित्व सौंपा गया है। अधिकारियों को सौपे गये दायित्वों का निर्वहन निर्धारित तिथि एवं समय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.