आयुक्त राठौर की अध्यक्षता में ग्राम खैरा में वृक्षारोपण, कलेक्टर व अधिकारियों ने लगाए पौधे

Updated on 24-08-2025 12:47 PM

बेमेतरा। जिला मुख्यालय बेमेतरा से लगभग 50 किलोमीटर दूर नवागढ़ ब्लॉक, नांदघाट तहसील के ग्राम खैरा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त दुर्ग संभाग सत्यनारायण राठौर ने की।

कार्यक्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ, सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

आयुक्त राठौर ने बरगद का पौधा तथा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। आयुक्त राठौर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के इस दौर में वृक्षारोपण ही भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने का सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें, ताकि वे आने वाले समय में मजबूत वृक्ष बनकर पूरे क्षेत्र की हरियाली और छाया का आधार बन सकें।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित ही नहीं रखते, बल्कि जल संरक्षण, भूमि की उर्वरता और स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण को तभी सफलता मिलेगी जब प्रत्येक नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर सहयोग करेगा। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि वृक्षारोपण जैसे अभियान तभी सफल होंगे जब समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी करेगा। उन्होंने ग्रामीण युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से पौधों की सुरक्षा व देखरेख में आगे आने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और यह संदेश दिया गया कि प्रकृति की रक्षा और हरियाली का विस्तार एक सतत एवं सामूहिक अभियान होना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.