पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायाधीशों द्वारा किया गया पौधरोपण

Updated on 06-06-2026 12:44 PM

महासमुंद। नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष राष्ट्रीय एवं अर्तराष्ट्रीय दिवसों  में आयोजित होने वाले कार्यक्रम अनुसार आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के तत्वधान में जिले के विभिन्न स्थानों में शिविर आयोजित कर पर्यावरण सरंक्षण पर जागरूकता विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में न्यायिक अधिकारियों तथा तालुका और आरक्षी केन्द्रो में पदस्थ अधिकार मित्रों द्वारा विभिन्न ग्रामों, ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्रों, संगठनों में जाकर पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण एवं प्राकृतिक घटकों के बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस तारतम्य में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट टेªक कोर्ट महासमुंद के पीठासीन अधिकारी श्रीमती मोनिका जायसवाल और द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश सुश्री पारूल साय ने दलदली रोड स्थित आसियाना वृद्धाश्रम पहुचंकर उपस्थित वरिष्ठजनों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया गया।    

  इस अवसर पर न्यायाधीश श्रीमती मोनिका जायसवाल द्वारा उपस्थित वरिष्ठजनों को पर्यावरण का मानव जीवन पर प्रभाव एवं उनके महत्वों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दिवस हर साल 5 जून को मनाए जाने का तात्पर्य लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन व वनों की कटाई जैसे गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए वैश्विक कदम उठाना है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आम जनता को यह समझाने के लिए कि उनका पर्यावरण (वायु, जल, मिट्टी, पेड़-पौधे) कितना महत्वपूर्ण है और इसे सुरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते खतरों पर ध्यान केंद्रित करना जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, और प्लास्टिक प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने तथा सतत भविष्य का निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरी-भरी और स्वस्थ पृथ्वी सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नवनिर्मित वैकल्पित विवाद समाधान केन्द्र भवन के आसपास जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों एवं सहकर्मियों सहित झिल्ली अथवा बेकार प्लास्टिक कचरे की सफाई किया गया। इस अवसर पर अधिकार मित्र  हरिचंद साहू, मोहित कुमार साहू, वेदप्रकाश पटेल, त्रिभुवन ध्रुव, सहकर्मी स्टाफ रमेश कुमार सोनी, राहुल निषाद और द्रौपती निषाद उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.