ट्रैविस हेड ने बल्ले से फिर मचाया आतंक, इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई

Updated on 12-09-2024 03:18 PM
 इंदौर। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 28 रन से हराया। मुकाबले के हीरो ट्रेविस हेड (59 रन) रहे। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। तूफानी बल्लेबाज ने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था।

सैम करन के ओवर में ठोके 30 रन


उन्होंने सैम करन के एक ओवर में 30 रन ठोके। ट्रेविस हेड के शानदार बल्लेबाजी के दम पर कंगारू ने इंग्लैंड को 180 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 19.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। सीन एबॉट ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके।

ट्रेविस और मैथ्यू ने दी तेज शुरुआत


ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई। हेड ने अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। 5.6 ओवर में साकिब महमूद ने उन्हें जॉर्डन कॉक्स के हाथों कैच आउट कराया।

लिविंगस्टन ने बल्ले और गेंद से किया कमाल


ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया पारी लड़खड़ा गई। एक समय कंगारू 200 पार जाती दिख रही थी। वो 19.3 ओवर में ऑलआउट को गई। ट्रेविस के पवेलियन लौटते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 93 रन ही जोड़ सकी। टीम के लिए मैथ्यू शॉर्ट (41 रन) और जोश इंग्लिस (37 रन) बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाज लियम लिविंगस्टन को 3 सफलता मिली।

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने 52 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। लिविंगस्टन (37 रन) ने टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें आउट होते ही कोई भी बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा नहीं बना पाया।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11


फिल साल्ट (विकेट कीपर/कप्तान), विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉपले।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11


ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.