UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, गाजियाबाद से लखनऊ हेडक्वार्टर के बीच ये 2 IPS अफसर हुए इधर से उधर
Updated on
27-07-2024 12:23 PM
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। यूपी में एक बार फिर आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक शनिवार को 2 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसी क्रम में आईपीएस विवेक चंद्र यादव का भी गाजियाबाद से तबादला कर दिया गया हैं। विवेक चंद्र यादव को अपर पुलिस अधीक्षक डीजीपी मुख्यालय के पद पर तबादला कर दिया गया है।
2019 बैच के आईपीएस विवेक चंद्र यादव मौजूदा समय में अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पद पर तैनात थे। लेकिन अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उप्र लखनऊ बनाया गया है। इसके साथ ही आईपीएस सुरेंद्र नाथ तिवारी का पुलिस उपायुक्त गजियाबाद कमिश्नरेट के पद पर तबादला कर दिया गया है। सुरेंद्र नाथ तिवारी मौजूदा समय में पुलिस अधीक्षक स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उप्र. लखनऊ के पद पर तैनात थे।बता दें, बीते दिनों बलिया में अवैध वसूली के मामले में एसपी देव रंजन वर्मा को हटाकर आईपीएस विक्रांत वीर को नया एसपी बना दिया गया था। इसी तरह आईपीएस विजय ढुल को डायल 112 का एसपी बनाया गया था। वहीं आईपीएस दिनेश त्रिपाठी को डीसीपी कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पहले लखनऊ के जेसीपी एलओ उपेंद्र अग्रवाल की जगह अमित वर्मा को जेसीपी एलओ बनाया गया था। साथ ही डीजीपी मुख्यालय में एसपी संतोष मिश्रा को टेक्निकल सर्विस बनाया गया था। इसके साथ ही कई अन्य आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है।
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
जोधपुर: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर वहां मौजूद यात्रियों की रूह कांप गई। एक महिला यात्री और मौत के बीच महज कुछ…
पटना: 'मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।' केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफगोई से बयान दिया। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान बेंच 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द को परिभाषित करने के विवादित मुद्दे पर सुनवाई शुरू करेगी।…
पटना, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के…
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…