गाजियाबाद में ITMS से हो रही ट्रैफिक की निगरानी, 1 फरवरी को काटे 326 चालान

Updated on 03-02-2026 12:53 PM
गाजियाबाद: इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) से अब शहर की यातायात व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। लापरवाह वाहन चालकों का मौके पर ही चालान किया जा रहा है। ऐसे लोग भले ही पुलिसकर्मी की नजरों से बच जाएं, लेकिन चौराहों पर लगे ये आधुनिक कैमरे हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे है। 1 फरवरी को आईटीएमएस के जरिए कुल 326 लोगों के चालान काटे गए। इनमें सबसे ज्यादा 302 चालान उन लोगों के हुए जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।

प्रशासन का मानना है कि जब तक लोगों की जेब पर आर्थिक चोट नहीं पड़ेगी, तब तक नियमों के प्रति अनुशासन पैदा करना मुश्किल है। पिछले कुछ दिनों की कार्रवाई यह दर्शाती है कि शहर में सबसे ज्यादा उल्लंघन दोपहिया वाहन चालक कर रहे है। आने वाले दिनों में निगरानी और सख्त की जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं के ग्राफ को नीचे लाया जा सके।

बिना हेलमेट सबसे ज्‍यादा चालान

सबसे ज्यादा 302 चालान उन लोगों के हुए जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। यह दर्शाता है कि लोग अपनी जान की परवाह किए बिना सड़कों पर फर्राटा भर रहे है। ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर भागने वाले 14 लोगों को कैमरों ने कैद किया। इसके अलावा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वाले 10 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

तीसरी आंख से शहर पर नजर

यह सिस्टम शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सेसर और हाई डेफिनिशन कैमरों पर आधारित है। जैसे ही कोई वाहन स्टॉप लाइन पार करता है या बिना हेलमेट कैमरे की रेंज में आता है, सिस्टम उसकी नंबर प्लेट को स्कैन कर लेता है। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक का डेटाबेस निकाला जाता है। इसके बाद सीधे मालिक के पंजीकृत मोबाइल पर चालान का मेसेज भेज दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.