कोरोना पर विजय की ओर; देश में बीते दिन 10 हजार नए केस मिले रिकवरी रेट 98.54% हुआ

Updated on 27-02-2022 07:33 PM

नई दिल्ली देश में बीते दिन कोरोना के 10,273 नए केस मिले और 243 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 20,439 लोग रिकवर हुए, जिससे अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,22,90,921 हो गई। फिलहाल 1,11,472 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.26% है। इस समय देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 1.00% है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.26% है। शनिवार को देश भर में 10,22,204 कोरोना टेस्ट हुए।

 अब तक 76.67 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। मालूम हो कि कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 177.44 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं। केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,262 नए मामले सामने आए और महामारी से 181 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही केरल में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,94,680 हो गए और मृतकों की संख्या 65,161 पर पहुंच गई।

राज्य में हुई 181 मौत में से नौ पिछले 24 घंटे में हुई और 56 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई लेकिन दस्तावेज सौंपने में हुई देरी की वजह से इन्हें दर्ज नहीं किया गया था। बाकी 116 मौतों को केंद्र उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों के आधार पर प्राप्त अपील के बाद कोविड-19 से हुई मौत के रूप में दर्ज किया गया। दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 440 नए मामले सामने आए और महामारी से दो मरीजों की मौत हो गई।  संक्रमण की दर 0.83 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 18,59,054 मामले सामने चुके हैं और मृतकों की संख्या 26,119 पर पहुंच गई है। दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 460 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.81 प्रतिशत थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
 09 May 2025
दिल्ली हाईकोर्ट में आज बाबा रामदेव के शरबत जिहाद केस में सुनवाई होगी। बाबा रामदेव ने हमदर्द कंपनी का नाम लिए बिना रूह अफजा को 'शरबत जिहाद' कहा था। इसके…
 09 May 2025
जम्मू-कश्मीर में जम्मू, पठानकोट सहित 11 इलाकों में गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से 100 से ज्यादा ड्रोन, मिसाइलों से हमला किया गया। हालांकि, मिसाइल डिफेंस सिस्टम S400 और आकाश…
 09 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया गया है। ये राज्य- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश…
 06 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं।…
 06 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन…
 06 May 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
 06 May 2025
पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद…
Advt.