पुणे से आए पर्यटकों को खूब भाया यहां के पर्यटन स्थल और संस्कृति

Updated on 18-09-2025 12:46 PM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर के पर्यटक स्थल झरनों, गुफाओं, चाय बागानों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण जशपुर की खूबसूरती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर्यटन अधोसंरचना का विकास करने सहित कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस  पहल न केवल जशपुर की विरासत को एक पहचान मिल रही है, बल्कि स्थानीय युवाओं और समुदाय के लिए भी अवसरों के नए द्वार खोल रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार का मार्गदर्शन में जशपुर की पर्यटकों का आकर्षित करने के लिए कई कार्यक्रम का संचालन भी किया जा रहा है।  

इसी कड़ी में स्थानीय ट्रैवल स्टार्टअप ट्रिप्पी हिल्स ने अनएक्सप्लोर्ड बस्तर के साथ मिलकर एक संगठित टूर के द्वारा पुणे से आए पर्यटकों को जशपुर की विविधताओं से रूबरू कराया।  पर्यटकों ने जशपुर के कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। कैलाश गुफा की रहस्यमयी संरचना ने सभी को आकर्षित किया, वहीं राजपुरी जलप्रपात और रानीदह जलप्रपात की गूँजती धाराओं ने प्रकृति की शक्ति और सौंदर्य का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। सोगड़ा आश्रम की शांत व सुकूनभरी वातावरण में पर्यटकों ने आध्यात्मिक अनुभूति पाई। इसके अलावा, सरुदीह टी गार्डन की हरी-भरी वादियों ने उन्हें चाय बगानों के सौंदर्य से परिचित कराया।

पर्यटकों के लिए इस यात्रा का एक खास आकर्षण था जनजातीय नृत्य प्रदर्शन, जो सरुदीह टी गार्डन में आयोजित किया गया। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृति की झलक दिखाई, जिसे देखकर मेहमानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तालियों से स्वागत किया। यह अनुभव पर्यटकों के लिए जशपुर की लोकधरोहर से जुड़ने का अनोखा अवसर रहा। जशपुर यात्रा के दौरान पर्यटकों ने जनजातीय संग्रहालय का भी भ्रमण किया, जहाँ उन्हें आदिवासी जीवनशैली, पारंपरिक शिल्प, वाद्ययंत्र और सांस्कृतिक धरोहर की अनूठी झलक देखने को मिली। संग्रहालय ने उन्हें जशपुर की समृद्ध जनजातीय विरासत से नज़दीक से जोड़ने का अवसर प्रदान किया।

यात्रा के दौरान पर्यटकों ने खांडसा गाँव में स्वादिष्ट पारंपरिक भोजन का भी आनंद लिया। स्थानीय व्यंजनों ने उन्हें ग्रामीण जीवनशैली और आतिथ्य की असली पहचान से परिचित कराया। समूह ने बताया कि गांव वालों की सादगी और आत्मीयता उनके लिए किसी यादगार अनुभव से कम नहीं रही। पर्यटकों के लिए यह यात्रा सहज, सुरक्षित व आनंददायी होने के साथ यादगार भी रहा। पर्यटकों ने कहा कि उन्हें स्थानीय गाइड की मदद मिलने के साथ ही लोगों का मृदुल व्यवहार भी खूब भाया। उन्होंने बताया कि यहां की संस्कृति काफी सुंदर है। प्राकृतिक स्थल मन को मोह लेने वाला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.