लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में टॉप 10 करोड़पति उम्मीदवार, चौंका देने वाली दौलत, पूरी लिस्ट
Updated on
11-05-2024 01:12 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए प्रचार आज समाप्त हो गया। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए 13 मई को वोटिंग होगी। जिन राज्यों में मतदान होगा उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। चुनाव आयोग 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित करेगा। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या अच्छी-खासी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, 1710 उम्मीदवारों में से 205 उम्मीदवारों के पास 5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। जबकि 133 उम्मीदवारों के पास 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये के बीच संपत्ति है। 310 उम्मीदवार यानी 18 फीसदी कैंडिडेट की संपत्ति 50 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच है।चौथे चरण में टॉप 10 करोड़पति उम्मीदवार
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के दौरान एक करोड़ से अधिक की संपत्ति वाले उम्मीदवारों में डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी, अमृता रॉय, सीएम रमेश, डॉ गद्दाम रंजीत रेड्डी, श्रीभारत मथुकुमिली, कासनी ज्ञानेश्वर कासनी, माधवी लता कोम्पेला और शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं।
1. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी: आंध्र प्रदेश के गुंटूर संसदीय क्षेत्र से टीडीपी के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास 5,705 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।