कल का मौसम 12 सितंबर 2024: दिल्ली से लेकर यूपी तक, कल कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट

Updated on 11-09-2024 04:50 PM
दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मॉनसून जमकर बरस रहा है। गुरुवार को भी झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने कल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा हरियाणा समेत राज्यों में कल बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। देखिए कल कहां-कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट


राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। पिछले कई दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। आज सुबह कई जगहों पर बारिश के बाद भीषण जाम देखने को मिला। मौसम अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान दिल्ली में छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया और मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में बारिश के बाद प्रदूषण भी कम हो गया है।

यूपी में भारी बारिश होने का अनुमान, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी


उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मथुरा और आगरा को ‘रेड अलर्ट’ के तहत रखा गया है। इसके अलावा, राज्य के एक दर्जन से अधिक अन्य जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। मथुरा और आगरा के लिए रेड अलर्ट गुरुवार तक रहेगा। इसके अलावा, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर को भी गुरुवार और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में अभी कुछ दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला


मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में भारी व अति भारी बारिश का सिलसिला अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान जताया है।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र आज फिर अवदाब (डिप्रेशन) बन गया है और फिलहाल उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है और आगामी 24 घंटे में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ने का प्रबल अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मानसून सक्रिय रहने व मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इसी तरह भरतपुर, जयपुर, कोटा व अजमेर संभाग में कुछेक स्थान पर भारी, अति भारी बारिश का दौर 12-13 सितंबर को भी जारी रहने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.