आज Welspun Corp और Hindustan Zinc समेत इन शेयरों से होगा फायदा, तेजी के सिग्नल
Updated on
06-06-2025 02:44 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुए थे। विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी आने से यह तेजी आई थी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 443.79 अंक यानी 0.55 फीसदी चढ़कर 81,442.04 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 912.88 अंक बढ़कर 81,911.13 पर पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 130.70 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 24,750.90 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) में सबसे ज्यादा 4.50 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। इसके साथ पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी चढ़कर बंद हुए थे। इसके उलट इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट का रुख रहा था।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Cochin Shipyard, Brainbees Solutions, JM Financial, Data Patterns (India), Sobha, Welspun Corp और Hindustan Zinc हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Graphite India, RBL Bank, TBO Tek, Jubilant Ingrevia, Emami, Deepak Fertilisers और MMTC के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…