आज Aegis Logistics और BEML समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, क्‍या लगाएंगे दांव

Updated on 28-03-2025 02:00 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी लौटी थी। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और बजाज फाइनेंस जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से तेजी को समर्थन मिला था। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजारों में तेजी सीमित रही थी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 317.93 अंक यानी 0.41 फीसदी चढ़कर 77,606.43 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान, एक समय यह 458.96 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 105.10 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 23,591.95 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, जोमैटो, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाइटन सबसे ज्यादा फायदे में रही थीं। आयातित कारों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद टाटा मोटर्स में 5.5 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई थी। इसके अलावा सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी नुकसान में रहे थे।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Aegis Logistics, BEML, RHI Magnesita India, Firstsource, Adani Transmission, Thermax और DB Realty हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Capri Global, P&G, Sundaram Finance, Sona BLW Precision, Grindwell Norton, Tata Motors और J B Chemicals के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.