आज है Gautam Adani का जन्मदिन, हिंडनबर्ग के हमले पर एजीएम में पहली बार खुलकर बोले, कही कई बड़ी बातें

Updated on 24-06-2024 02:28 PM
नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) का आज जन्मदिन है। 24 जून 1962 को जन्मे गौतम अडानी आज 62 वर्ष के हो चुके हैं। अहमदाबाद के एक सामान्य परिवार में जन्में अडानी ने12वीं तक पढ़ाई की है। वह पढ़ाई छोड़कर 18 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे। यहां पर उन्होंने हीरा कारोबारी महिंद्रा ब्रदर्स के यहां दो साल तक काम किया था। इसके बाद 20 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में खुद का डायमंड ब्रोकरेज बिजनेस शुरू किया। इसमें पहले ही साल उन्हें लाखों रुपये का टर्नओवर मिला। एक समय ऐसा था जब गौतम अडानी स्कूटर से चला करते थे। आज उनके पास बीएमडब्ल्यू और फरारी जैसी महंगी गाड़ियां हैं। कभी स्कूटर से चलने वाले अडानी आज कई चार्टर्ड प्लेन और हेलिकॉप्टर के मालिक हैं। आज गौतम अडानी ने अपने जन्मदिन के मौके पर अडानी ग्रुप की एनुअल जनरल मीटिंग यानी एजीएम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने हिंडनबर्ग के हुए हमले पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उस रिपोर्ट को हमें बदनाम करने के लिए ही डिजाइन किया गया था।

इस दौरान उन्होंने शेयरधारकों से कहा कि, यह वर्ष एक बहुत ही महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमारी 30वीं वर्षगांठ है। इसलिए यह पीछे मुड़कर देखने और अडानी एंटरप्राइजेज की अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मनाने का एक अच्छा समय है। साल 1994 में इसके मामूली आईपीओ से लेकर हमारे सामने कई चुनौतियां आईं। उन्होंने कहा कि हमारी सफलता का सही मापदंड हमारी उपलब्धियों से कम और प्रतिकूल परिस्थितियों में दृढ़ रहने की हमारी क्षमता से ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.