आज BEML और Apollo Hospitals भर सकते हैं निवेशकों की झोली
Updated on
09-07-2024 02:13 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशकों ने हाल में आई तेजी का फायदा उठाते हुए मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में गिरावट रही। हालांकि इस गिरावट के बावजूद देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। इसमें लगातार तीन दिन से तेजी आ रही है। पेटीएम का शेयर भी कारोबार के दौरान 10 फीसदी उछला। रेलवे से जुड़े कई शेयर भी ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए। बजट में इन्फ्रा पर जोर रहने की उम्मीद में इन शेयरों में तेजी देखी जा रही है। मंगलवार को बीईएमएल, भारत डायनैमिक्स और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में तेजी की उम्मीद है।
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कनवर्जेंस डाइवरजेंस (MACD) के मुताबिक मंगलवार को बीईएमल (BEML), भारत डायनैमिक्स (Bharat Dynamics), थर्मैक्स (Thermax), अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals), ऐजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) और सुप्रीम पेट्रोकेम (Supreme Petrochem) के शेयरों में तेजी आ सकती है। दूसरी ओर सीमंस (Siemens), होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी (Home First Finance Company), सेनको गोल्ड (Senco Gold), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), ईआईएच एसोसिटेड होटल्स (EIH Associated Hotels) के शेयरों में गिरावट की आशंका है।
सोमवार को बाजार हाल
हाल की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में 36.22 अंक की गिरावट आई। एनएसई का निफ्टी भी लगभग स्थिर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख से भी घरेलू शेयर बाजार की धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स की शुरूआत कमजोर रही। अंत में यह 36.22 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79,960.38 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 264.77 अंक तक नीचे चला गया था। निफ्टी भी 3.30 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र गिरावट के साथ 24,320.55 अंक पर बंद हुआ।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…