आज VIP Industries और NLC India समेत इन शेयरों में दिखेगा ऐक्शन, लगाएंगे दांव
Updated on
22-11-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट आई थी। उद्योगपति गौतम अडानी पर रिश्वत देने और धोखाधड़ी के अमेरिका में आरोपों के बीच समूह की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई। इससे भी स्थानीय बाजार प्रभावित हुआ था। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी के साथ एशियाई और यूरोप के शेयर बाजारों में कमजोर रुख से भी कारोबारी धारणा पर असर पड़ा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 422.59 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 77,155.79 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 775.65 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 168.60 अंक यानी 0.72 फीसदी टूटकर 23,349.90 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के तीस शेयरों में अडानी पोर्ट 13 फीसदी नीचे आया। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे थे। दूसरी तरफ, फायदे में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक शामिल थे।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Power Grid Corporation, UltraTech Cement, Vijaya Diagnostic, VIP Industries, Ratnamani Metals & Tubes, NLC India, CRISIL और Amber Enterprises शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Adani Enterprises, Adani Ports, SBI Life Insurance Company, SBI और NTPC के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…