मुनाफा कमाने के लिए आज Fortis Healthcare सहित इन शेयरों पर लगाएं दांव, दिख रहे तेजी के सभी बड़े संकेत
Updated on
06-05-2024 01:11 PM
नई दिल्ली: स्टॉक मार्केट में कभी तेजी तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिनों बाजार में गिरावट देखी गई है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार लुढ़ककर लाल निशान पर बंद हुआ था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव होने से बाजार में गिरावट आई थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स दिन की शुरुआत में 484.07 अंक चढ़ गया था, लेकिन इसके बाद यह 732.96 अंक यानी 0.98 प्रतिशत तक लुढ़कते हुए 73,878.15 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 75,095.18 अंक के ऊपरी स्तर और 73,467.73 अंक के निचले स्तर पर भी आया। इस तरह एक दिन में ही इसमें 1,627.45 अंकों की भारी उठापटक देखी गई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 172.35 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 22,475.85 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 146.5 अंक यानी 0.64 प्रतिशत बढ़कर 22,794.70 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में तगड़ी बिकवाली का शिकार हो गया था। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Shree Cements, Triveni Turbine, Fortis Healthcare, Cadila Healthcare, Radico Khaitan और Berger Paints पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने 360 One Wam, Alkyl Amines, Vijaya Diagnostic, Sumitomo Chemical, Orient Refractories और Asahi India Glass के शेयर में मंदी का संकेत दिया है।इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Grasim Industries, ONGC, M&M, Shriram Finance, SBI, Tata Steel और NTPC शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Kotak Bank शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…