नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्य संपादन कराने, विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

Updated on 16-12-2024 02:25 PM

बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के अन्तर्गत मतदान प्रक्रिया के सुचारू कार्य संपादन हेतु शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारों/कर्मचारियों का आज 15 दिसम्बर 2024 को विकासखण्ड स्तर में प्रशिक्षण संपन्न हुआ | विकासखण्ड बेमेतरा के प्रशिक्षण स्थल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में कुल 1287 शिक्षको में से 1248 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे इसी प्रकार विकासखण्ड बेरला के प्रशिक्षण स्थल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला में कुल 1267 में से 1236 प्रशिक्षणार्थी विकासखण्ड साजा के प्रशिक्षण स्थल शासकीय बालक एवं कन्या उ.मा.वि. साजा में कुल 1340 में से 1301 प्रशिक्षणार्थी तथा विकासखण्ड नवागढ़ के प्रशिक्षण स्थल शासकीय बालक एवं कन्या उ.मा.वि. नवागढ़ में 1285 में से 1242 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुये | इस प्रकार कुल 5027 प्रशिक्षणार्थियों को दो पालियों में प्रथम पाली समय 10.00 बजे से 01.00 एवं द्वितीय पाली समय 02.00 से 05.00 बजे तक प्रोजेक्टर के माध्यम से विकासखण्ड मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता गर्ग एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.