स्ट्राइक रेट पर घेरा तो बुरी तरह भड़के तिलक वर्मा, कहा- टीम का वाइस कैप्टन हूं, जिम्मेदारी बढ़ गई है

Updated on 22-07-2026 02:44 PM
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को शुरू से ही पूरी ताकत से खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने साथ ही जोर देते हुए कहा कि उनका खेल परिस्थितियों और मैच के हालात पर आधारित है।

स्ट्राइक रेट पर क्या बोले तिलक वर्मा?

गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले पहले टी20 से पूर्व तिलक से आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम के इस फॉर्मेट में जीत से वंचित रहने के बारे में पूछा गया। यह स्वदेश में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनका पहला दौरा था। तिलक के स्ट्राइक रेट के अलावा धीमे गेंदबाजों के खिलाफ उनके रवैये पर भी सवाल उठाए गए। हालांकि उन्होंने साउथैम्पटन में आखिरी टी20 में 25 गेंद में 53 रन बनाए।
तिलक ने कहा, ‘इस फॉर्मेट में आपको अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी करनी होती है और खासकर ऐसे हालात में यह आसान नहीं होता। साथ ही मैं हमेशा कहता हूं कि टीम के लिए जो भी जरूरी होगा मैं वही करूंगा। अगर मुझे टीम के लिए इंतजार करते हुए रन बनाने हैं तो मैं उसी हिसाब से खेलूंगा। अगर मुझे हिट करना है तो मैं हिट करता हूं और खेलता हूं’

विकेट गिरने के चलते देखकर करनी पड़ती थी बैटिंग

उन्होंने कहा, ‘तो उस समय टीम के हालात को देखें तो आयरलैंड से लेकर इंग्लैंड तक पावर प्ले में हमेशा चार या पांच विकेट गिरते थे। इसलिए वहां जाकर हिट करना और आउट होना सामझदारी भरा नहीं था।’ तिलक मैदान पर उतरते की आक्रामक होकर खेलना चाहते हैं लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि कभी-कभी उन्हें थोड़ी समझदारी दिखाने की जरूरत होती है।उन्होंने कहा, ‘मेरे दिमाग में हमेशा यही रहता है कि मैं क्रीज पर उतरकर पहली गेंद को हिट कर सकता हूं। लेकिन साथ ही मैं देश के लिए खेल रहा हूं इसलिए बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं।’ तिलक ने कहा, ‘जब आपके नाम के साथ उप कप्तान का पद जुड़ा होता है, टीम ने मुझे यह सोच-समझकर दिया होगा। इसलिए मैं वही जिम्मेदारियां लेना चाहता हूं जो प्रबंधन मुझे देता है। मैं उसी के हिसाब से खेल रहा हूं।’

श्रेयस अय्यर को लेकर क्या कहा?

इंग्लैंड और आयरलैंड में मिली हार के बारे में तिलक ने कहा कि पिछले कुछ सालों में एशिया में अधिकतर क्रिकेट खेलने के बाद टीम का वहां के हालात के हिसाब से खुद को ढाल नहीं पाना ही खराब प्रदर्शन का कारण था। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो श्रेयस (अय्यर) अभी एक सफल टीम की अगुआई कर रहे हैं। जाहिर है कि जिम्मेदारियां और उम्मीदें होंगी। आयरलैंड में अलग हालात थे। अगर आप पिछले दो साल देखें तो हमने एशिया में अधिक मैच खेले।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
Advt.