धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए की गई चाक-चौबंद व्यवस्था

Updated on 22-11-2025 12:13 PM

राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू तरीके से चल रहा है। अन्नदाता किसानों का धान समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। ग्राम गोडरी के किसान  राजू लाल साहू आज धान उपार्जन केन्द्र अर्जुनी में धान बिक्री के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि उनके पास 17 एकड़ भूमि है। आज वे 88.80 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आए है। टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप से ऑनलाईन टोकन होने से उनको बहुत सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि एक एकड़ में सब्जी की खेती भी कर रहे है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा स्प्रिंकलर के लिए अनुदान भी मिला है। विगत वर्ष धान की बिक्री से बहुत फायदा हुआ और उन्होंने एक नया ट्रैक्टर खरीदा है तथा नया घर बना रहे है। किसान श्री राजू लाल साहू ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य मिल रहा है और बचत भी हो रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा।

उल्लेखनीय है कि धान उपार्जन केन्द्र अर्जुनी अंतर्गत अर्जुनी, केसला, गोडरी, पैरी, मेढ़ा, सालिक झिटि, सिंगारपुर, सुखरी ग्राम के 1641 कृषक पंजीकृत कृषक है। धान उपार्जन केन्द्र अर्जुनी में आज मोटा, पतला एवं सरना धान बिक्री के लिए लाया गया था। कुल 1817 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जिससे 45 कृषक लाभान्वित हुए। जिनके द्वारा टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर धान उपार्जन केन्द्र अर्जुनी में धान की बिक्री की जा रही है। धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन, पर्याप्त संख्या में बारदाने की उपलब्धता, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाइस मशीन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई थी। जिसके लिए किसानों ने प्रशंसा जाहिर की। धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की दर की सूची लगाए गए हंै। किसान लगातार टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन प्राप्त कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.