ति मंधाना की तूफानी बैटिंग, गेंदबाजी भी चमकी... आरसीबी ने दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में दी मात

Updated on 18-02-2025 02:00 PM
वडोदरा: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्मृति मंधाना की टीम ने 8 विकेट के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम आखिरी ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर ही आरसीबी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली की दो मैचों में यह पहली हार है।

दिल्ली की बैटिंग रही फेल

तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम के तीन-तीन विकेट की बदौलत आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को समेट दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ सारा ब्राइस (23) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाईं। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। दूसरी ही गेंद पर शेफाली वर्मा (0) का विकेट गंवा दिया। मेग लेनिंग (17) ने रेणुका पर दो चौके मारे। जेमिमा ने एकता बिष्ट पर पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर वीजे जोशिता पर भी दो चौके और एक छक्का मारा।दिल्ली ने पावरप्ले में एक विकेट पर 55 रन बनाए। जॉर्जिया ने जेमिमा को रिचा घोष के हाथों स्टंप कराया जबकि किम ने लेनिंग को एलिस पैरी के हाथों कैच कराके दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन किया। अनाबेल सदरलैंड (19) ने एकता पर छक्का जड़ा लेकिन रेणुका के अगले ओवर में स्मृति को कैच थमा बैठी। एकता ने इसके बाद जेस जोनासेन (01) को मिडविकेट पर कनिका आहुजा के हाथों कैच कराके दिल्ली का स्कोर 12वें ओवर में पांच विकेट पर 87 रन किया।
दिल्ली के रनों का शतक 13वें ओवर में पूरा हुआ। एकता ने अगले ओवर में अनुभवी मारिजेन कैप (12) को पवेलियन भेजकर दिल्ली को छठा झटका दिया। सारा ब्राइस (23) ने एकता और कनिका पर चौका जड़े लेकिन जॉर्जिया की गेंद पर विकेटकीपर रिचा को कैच दे बैठीं। जॉर्जिया ने इसी ओवर में अपनी ही गेंद पर राधा यादव (00) का भी कैच लपका। रेणुका ने 19वें ओवर में शिखा पांडे (14) को आउट किया जबकि गार्थ ने अरुंधति रेड्डी (04) को पैरी के हाथों कैच कराके दिल्ली की पारी को समेटा।


पहले विकेट के लिए ही शतकीय साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी को स्मृति और डेनियल व्याट की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। स्मृति ने मारिजेन कैप के पहले ही ओवर में दो चौके मारे और फिर मीनू मनि पर भी दो चौके जड़े। डेनी ने भी शिखा पांडे के दो ओवर में चार चौके मारे। स्मृति ने अरुंधति रंड्डी पर पारी का पहला छक्का जड़ा जिससे टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए 57 रन जोड़े। स्मृति और डेनी ने मैदान पर चारों और शॉट खेले और कई आकर्षक बाउंड्री लगाई।

स्मृति ने जेस जोनासेन पर लगातार दो चौके और एक रन के साथ सिर्फ 27 गेंद में अपना सबसे तेज डब्ल्यूपीएल अर्धशतक पूरा किया। डेनी हालांकि 34 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रही जब जेमिमा ने जोनासेन की गेंद पर उनका आसान कैच टपका दिया। स्मृति ने मारिजेन पर छक्का जड़ा जिससे टीम ने 10वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। मंधाना की 47 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 81 रन की पारी और डेनी व्याट हॉज (42 रन, 33 गेंद, सात चौके) के साथ उनकी पहले विकेट की 107 रन की साझेदारी की

अरुंधति ने अगले ओवर में डेनी को जेमिमा के हाथों कैच कराके आरसीबी को पहला झटका दिया। स्मृति ने जोनासेन पर भी छक्का जड़ा लेकिन शिखा की गेंद पर पवेलियन लौट गई। इस समय आरसीबी को जीत के लिए नौ रन की दरकार थी और रिचा घोष (नाबाद 11) ने अरुंधति पर छक्का जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.