म्यूचुअल फंड में किस फंड के माध्यम से लंबे समय में कमा सकते हैं अच्छा रिटर्न, जानिए यहां

Updated on 25-05-2024 12:56 PM
मुंबई: आपने अपने आसपास भी ऐसा देखा होगा। किसी कारोबार में बढ़ोतरी हमेशा सीधी एक दिशा में नहीं होती है। कभी मंदी तो कभी तेजी, यही सत्य है। विकास, मंदी के साथ-साथ विस्तार चक्र के चरण भी हो सकते हैं। यही नियम पर्सनल इनवेस्टमेंट या पर्सनल फाइनेंस (Personal Finance) पर भी लागू होता है। आप जब निवेश के निर्णय लेते है तो इन चक्रों का प्रभावी उपयोग संभावित रूप से किसी की समग्र धन सृजन यात्रा को बढ़ावा दे सकता है।


संकेत पहचानना सीखें

म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर क्लिफर्ड डिसूजा कहते हैं कि ऐसे कई कारक हैं जो यह पहचानने में मदद करते हैं कि कोई कंपनी या सेक्टर किस चक्र में है। उदाहरण के लिए, उपभोक्ताओं द्वारा खर्च में कटौती, नौकरी में कटौती, वेतन में कोई वृद्धि नहीं, विस्तार योजनाओं में देरी या स्थगित करना और क्षमता उपयोग में कमी जैसे संकेत इसके स्पष्ट संकेतक हैं।

विकास का कैसे मिलता है इशारा

एक आगामी मंदी, दूसरी ओर उपभोक्ताओं का बढ़ता विश्वास और खर्च, पूरी क्षमता से चलने वाली या विस्तार की ओर चल रही फैक्टरियां, बढ़ते वेतन के बीच दूसरी नौकरी की पेशकश में बढ़ोतरी आदि। ये सभी कारक हैं, जो विकास के चरण की ओर इशारा करते हैं।

हम जिसे नहीं पहचान पाते, उन्हें ये पहचानते हैं

अक्सर, मैक्रो-इकोनॉमिक पैरामीटर और अर्थव्यवस्था पर उनके प्रभाव एक आम निवेशक के लिए समझने में कठिन विषय बन जाते हैं। ऐसे समय में, म्यूचुअल फंड जैसे पेशेवर रूप से प्रबंधित और प्रक्रिया-संचालित निवेश के साधन काम आते हैं। जो निवेशक बिजनेस साइकल आधारित निवेश का विकल्प चुनना चाहते हैं, वे बिजनेस साइकल फंडों पर विचार कर सकते हैं, जिन्हें फंड मैनेजरों द्वारा मैनेज किया जाता है। ऐसा ही एक फंड है आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बिजनेस साइकिल फंड। जनवरी 2021 में लॉन्च किए गए इस फंड ने शुरुआत से ही 25.6% का अच्छा सीएजीआर रिटर्न दिया है। 29 अप्रैल, 2024 तक एक साल का रिटर्न 52.20% रहा है। दो और तीन साल में, सीएजीआर रिटर्न 27.35% और 26.29% रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.