सुशासन सरकार की पहल से किसान सशक्त और समृद्धि

Updated on 22-01-2026 12:08 PM

कोरबा। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लागू की जा रही सुशासन आधारित योजनाएं अब धरातल पर ठोस परिणाम देने लगी हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुगम और भरोसेमंद बनाया है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर रहे हैं। जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही धान खरीदी ने किसानों के बीच विश्वास का वातावरण तैयार किया है। सरकार द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किए जाने से कृषि कार्य को आर्थिक संबल मिला है और अन्नदाताओं का उत्साह बढ़ा है। सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते खरीदी केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं देखी जा रही है।

इसी क्रम में ग्राम दोंदरो निवासी कृषक  बाबू सिंह कंवर का धान विक्रय का पहला अनुभव उल्लेखनीय रहा। लगभग 16 एकड़ भूमि पर खेती करने वाले  कंवर ने इस वर्ष पहली बार उपार्जन केंद्र सोनपुरी में 65 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया सरल और सुचारू रही तथा तौल से भुगतान तक किसी भी स्तर पर कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

 कंवर ने कहा कि उपार्जन केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा समुचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे उनका अनुभव संतोषजनक रहा। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिलने से किसानों को उनकी मेहनत का सही प्रतिफल प्राप्त हो रहा है और वे भविष्य को लेकर आश्वस्त महसूस कर रहे हैं।

अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी नीतियों, पारदर्शी खरीदी व्यवस्था और सुगम प्रक्रिया ने छत्तीसगढ़ के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नया विश्वास पैदा किया है। सरकार की यह पहल प्रदेश में समृद्ध और सशक्त कृषि व्यवस्था की मजबूत आधारशिला सिद्ध हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.