कुबेरेश्वर धाम में तीन दिन में तीन मौत:गुजरात की महिला श्रद्धालु ने तोड़ा दम

Updated on 03-03-2025 02:06 PM

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में तीन दिन में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे अचेत हालत में मिलने पर एक महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी भेजी।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम मंजू (55) है। वह कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष महोत्सव में कथा सुनने गुजरात से आई थी। उसके साथ कौन था और वह गुजरात में कहां की रहने वाली है, इसका पता नहीं चल सका है।

इससे पहले कुबेरेश्वर धाम में रविवार को गोलू कोष्टा (25) की मौत हुई थी। वह जबलपुर का रहने वाला था। गोलू के रिश्तेदार राहुल कोष्टा ने बताया कि वह अपने चार साथियों के साथ कथा सुनने पहुंचा था। तेज गर्मी के कारण उसे चक्कर आ गया और वह नीचे गिर पड़ा। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को धाम में कानपुर से आए विजेंद्र ने दम तोड़ दिया था।

सीएम बोले- शराब की जगह दूध की दुकानें खोली जाएं कुबेरेश्वर धाम में सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव की शुरुआत 25 फरवरी को हुई थी। आज समापन है। इसमें शामिल होने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव भी पहुंचे। उन्होंने मंच पर पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया। फिर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- मैं कहना चाहता हूं कि कुपोषण महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं से नहीं बल्कि गाय पालन से दूर होगा। मेरा मानना है कि शराब की दुकानों की जगह दूध की दुकानें खोली जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्य की बात है कि शिप्रा नदी बरसाती नदी है और मार्च के महीने में ही सूख जाती है। लेकिन मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगला सिंहस्थ जब होगा, तो हम ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि लोग शिप्रा के पानी में ही स्नान करेंगे।'

कुबेरेश्वर धाम में रोज एक कन्या का मुफ्त विवाह रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान बीते 6 दिन में करीब 30 लाख लोग कुबेरेश्वर धाम आ चुके हैं। यहां शिवपुराण कथा के साथ एक करोड़ रुद्राक्ष अभिमंत्रित किए गए हैं। धाम की विठलेश सेवा समिति के मुताबिक, धाम में रोजाना करीब 10 लाख लोग कथा सुनने आ रहे हैं। समिति ने शनिवार को घोषणा की है कि यहां हर दिन एक कन्या का निशुल्क विवाह कराया जाएगा। पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा-

विठलेश सेवा समिति की ओर से धाम पर प्रतिदिन एक कन्या का विवाह कराया जाएगा। इस तरह समिति साल भर में 365 लड़कियों की शादी कराएगी।

पंडित मिश्रा की कथा सुनने अमेरिका से पहुंचा परिवार शिवपुराण कथा सुनने के लिए अमेरिका से भी एक परिवार कुबेरेश्वर धाम पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा जहां जाते हैं, वे भी कथा सुनने वहां पहुंचते हैं। यहां कथा समाप्त होने तक वे धाम के पास ही होटल में कमरा लेकर रह रहे हैं।

रोजाना 50 क्विंटल रोटियां, 40 क्विंटल खिचड़ी बन रही रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान कुबेरेश्वर धाम में कथा स्थल पर रोज 50 क्विंटल से ज्यादा रोटियां, 20 क्विंटल नमकीन और 40 क्विंटल से ज्यादा खिचड़ी बन रही है। 20 क्विंटल चावल, 10 क्विंटल मीठी बूंदी, दही की ठंडाई और नींबू पानी भी बांटा जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.