11 अक्टूबर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जशपुर में

Updated on 04-10-2025 08:31 PM

जशपुर। शतरंज के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत जिला शतरंज संघ जशपुर के तत्वावधान में आगामी 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जशपुर में किया जाएगा। इस चेकमेट/जशपुर पहल के अंतर्गत कम्युनिटी हॉल, जशपुर नगर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 11 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे तथा समापन 13 अक्टूबर को शाम 4 बजे होगा। इस प्रतियोगिता में कुल 2. लाख 51 हजार रुपये का नगद ईनाम और आकर्षक ट्रॉफियां रखी गई हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 31 हजार रुपये, द्वितीय को 21 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता को 11 रुपये के साथ ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

विशेष श्रेणी पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ जशपुर, सर्वश्रेष्ठ सरगुजा डिवीजन, सर्वश्रेष्ठ महिला, वरिष्ठ खिलाड़ी (55$), दिव्यांग प्रतिभागियों सहित विभिन्न वर्गों के विजेताओं के लिए अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं के लिए भी अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13 एवं अंडर-15 वर्ग में भी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रत्येक आयु वर्ग के विजेताओं को नकद राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जशपुर जिले के प्रतिभागियों हेतु प्रवेश शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे एवं अन्य जिलों के प्रतिभागियों हेतु प्रवेश शुल्क 500 रूपये निर्धारित की गई है।

प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ राज्य चौस एसोसिएशन (सीजीएससीए) का वार्षिक पंजीकरण करवाना भी अनिवार्य है, जिसका शुल्क जशपुर के निवासियों हेतु 75 रुपये एवं अन्य जिलों के खिलाडिय़ों हेतु 150 रुपये निर्धारित है। प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रथम 50 पुरुष और 30 महिला प्रतिभागियों के लिए नि:शुल्क डॉरमेट्री आवास उपलब्ध कराया जाएगा। स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन भी रियायती दरों पर प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध रहेगा। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए सशुल्क होटल सुविधा भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रतियोगी के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर +91-7828697878,+91-8770453053, +91-8770491200 अथवा एंट्री फार्म संबंधी जानकारी के लिए एफए हर्ष शर्मा मो. नं. +91-8982636269 अथवा सीजीएससीए पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए एसएनए. अनिल शर्मा मो. +91-9907733189 पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिला शतरंज संघ, जशपुर द्वारा सभी शतरंज प्रेमियों से इस भव्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.