अमेरिका के वो 3 खिलाड़ी जो पाकिस्तान की उड़ा सकते हैं धज्जियां, एक तो पाकिस्तानी ही है

Updated on 10-02-2026 12:21 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला पाकिस्तान और अमेरिका के बीच आज यानी 10 फरवरी को श्रीलंका में खेला जाएगा। 2024 में जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं तो अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था। हम आपको बताने जा रहे हैं अमेरिका के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो इस बार भी पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

मोहम्मद मोहसिन

पाकिस्तान के मिंगोरा में जन्में मोहम्मद मोहसिन अमेरिका के लेग स्पिनर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। मोहसिन ने 16 रन देकर एक विकेट लिया था। श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिच पर मोहसिन पाकिस्तान की ही धज्जियां उड़ा सकते हैं।

सौरभ नेत्रवल्कर

मुंबई में जन्में अमेरिका के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवल्कर भी पाकिस्तान के लिए बड़ा सिर दर्द बन सकते हैं। भले ही भारत के खिलाफ वह काफी महंगे साबित हुए। लेकिन, वह क्वालिटी बॉलर हैं। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सौरभ ने सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट लिए थे।\

मोनांक पटेल

अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल भी पाकिस्तान के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं। भारतीय मूल के मोनांक ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी ठोकी थी। मोनांक ने 38 गेंद में 50 रन बनाए थे। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। इस बार भी वह अच्छी पारी खेल सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.