दिल्ली के स्कूलों में 7 दिन में तीसरी बार धमकी:धमकी देने वाला स्कूल का ही बच्चा, काउंसलिंग की गई

Updated on 14-12-2024 01:55 PM

दिल्ली के कई स्कूलों में 7 दिन में तीसरी बार बम की धमकी मिली है। DPS आरके पुरम में पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंच गई है। धमकी वाला मेल सुबह 6 बजे आया था। दिल्ली के स्कूलों में धमकी से जुड़ा दो दिन में यह दूसरा मामला है।

हालांकि, आज धमकी वाले मामले में पुलिस ने एक बच्चे से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, छात्र ने अपने ही स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा था। IP एड्रेस का पता लगाने के बाद, पुलिस उसके घर पहुंची। जहां बच्चे ने धमकी देने वाली बात स्वीकार कर ली। फिलहाल बच्चे की काउंसलिंग की जा रही है।

दिल्ली के 30 स्कूलों को शुक्रवार को भी धमकी मिली थी। स्कूलों में ईमेल भेजने वाले ने लिखा था कि 13-14 दिसंबर को पेरेंट्स मीटिंग और स्पोर्ट्स डे पर बम विस्फोट होंगे। जांच में पता चला था कि ईमेल देश के बाहर से आए थे।

श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल की प्रिंसिपल माधवी गोस्वामी ने कहा था कि सुबह 5:50 बजे धमकी भरा ई-मेल देखा तो पुलिस, पेरेंट्स और स्कूल बस के ड्राइवर्स को खबर दी थी।

13 दिसंबर: ईमेल में लिखा, पेरेंट्स मीटिंग में विस्फोट होंगे; जांच में कुछ नहीं मिला 

13 दिसंबर को पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 4:21 बजे, श्री निवास पुरी के कैम्ब्रिज स्कूल में सुबह 6:23 बजे, DPS अमर कॉलोनी में सुबह 6:35 बजे, डिफेंस कॉलोनी के साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल में सुबह 7:57 बजे, सफदरजंग के दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में सुबह 8:02 बजे और रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में सुबह 8:30 बजे फोन आए थे। जिसके बाद जांच के लिए टीम पहुंची लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

9 दिसंबर: 40 स्कूलों में बम की धमकी, मेल भेजकर मांगे 30 हजार डॉलर

दिल्ली के 40 स्कूलों को 9 दिसंबर की सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल शामिल थे। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई। मेल भेजने वाले ने बम विस्फोट न करने के बदले 30 हजार अमेरिकी डॉलर मांगे थे। इसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड, सर्चिंग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें वहां भेजी गईं। हालांकि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.