ठगों को किराये पर अपना बैंक अकाउंट देने वाले अब ऐसे पकड़े जाएंगे, क्या होते हैं म्यूल अकाउंट?

Updated on 14-05-2025 02:42 PM
नई दिल्ली: सरकार बैंकों और दूसरे संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर एक नई प्रक्रिया बना रही है, जिससे फ्रॉड के लिए इस्तेमाल होने वाले 'म्यूल' बैंक अकाउंट्स को सही समय में पहचाना जा सके। हालांकि, इस प्रक्रिया से सामान्य लोगों के लिए अकाउंट खोलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। 'म्यूल' अकाउंट्स वे होते हैं, जिनका इस्तेमाल फ्रॉड करने वाले लोग बैंकिंग सिस्टम के जरिए गैरकानूनी पैसों को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल इकॉनमिक इंटेलिजेंस ब्यूरो (CEIB) ने सुझाव दिया है कि बैंकों को रिस्क का आकलन करने के लिए मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारियों और डेटाबेस तक पहुंच दी जाए।

अधिकारी ने कहा, 'हमने बैंकों से सुझाव मांगे हैं कि डेटा को कैसे और बेहतर बनाया जाए, जिससे अकाउंट खोलने या लेनदेन में कोई रुकावट न आए। इससे पहले, बैंकों ने बताया था कि मौजूदा नियमों के तहत एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल अलग-अलग ग्राहक कर सकते हैं, खासकर फैमिली अकाउंट्स के मामले में, जिसका कभी-कभी गलत इस्तेमाल होता है। ET के मुताबिक एक बैंक अधिकारी ने कहा कि हमने सुझाव दिया कि ग्राहक, अकाउंट और लेनदेन की पूरी जानकारी का प्रोफाइल बनाया जाए, जिससे सही मॉनिटरिंग हो सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.