पहली बार जॉब पाने वालों को मिलेगा तोहफा, कैसे होगी पहचान? खुद श्रम एवं रोजगार मंत्री ने बताया
Updated on
03-07-2025 01:24 PM
नई दिल्ली: एंप्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम के दायरे में आने वाले लोग पहली बार जॉब पाने वाले लोग हैं या नहीं, इसे एंप्लॉयमेंट प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के सिस्टम के जरिए चेक किया जाएगा। इस स्कीम के तहत पहली बार जॉब पाने वालों और कंपनियों, दोनों को बेनेफिट देने की चाक-चौबंद व्यवस्था बना ली गई है। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान शुरू की गई आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना से मिले अनुभवों के आधार पर SELI स्कीम का सिस्टम तैयार किया गया है। कोविड के दौरान उस योजना के तहत ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड यूनिट्स के मामले में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों की ओर से पीएफ कॉन्ट्रिब्यूशन चुका रही थी 1 अक्टूबर 2020 से दो साल तक यह योजना चली थी।
ELI स्कीम
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये की ELI स्कीम को मंगलवार को मंजूरी दी थी। सूत्रों ने बताया कि ELI स्कीम पीएम इंटर्नशिप स्कीम से अलग रहेगी, जिसके तहत टॉप 500 कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर मिलते हैं। उन्होंने बताया कि EPFO इसके तहत जॉब पाने वाले लोगों की पहली जॉब होने की जांच उनके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के आधार पर करेगा क्योंकि कोई भी पुराना वर्कर अगर किसी ईपीएफओ रजिस्टर्ड यूनिट में जॉब पाता है तो पहले वाला यूएएन ही ट्रांसफर होता है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…