इस हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेगी शेयर मार्केट, मार्च में दो बार होगा ऐसा, जानें दूसरी बार कब

Updated on 12-03-2025 04:14 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में इस महीने दो बार ऐसे मौके आ रहे हैं जब बाजार लगातार 3-3 दिन बंद रहेगा। इस दौरान मार्केट में कोई भी कारोबार नहीं होगा। इस हफ्ते भी मार्केट लगातार तीन दिन बंद रहेगी। वहीं इस महीने के आखिर में भी ऐसा हफ्ता आएगा जब बाजार में लगातार तीन दिन कोई भी कारोबार नहीं होगा। BSE और NSE की वेबसाइट पर इन छुट्टियों के बारे में बताया गया है।

इस हफ्ते 14 मार्च को होली है। होली पर शेयर मार्केट बंद रहेगी। इस दौरान मार्केट में किसी भी प्रकार का कारोबार नहीं होगा। होली वाले दिन शुक्रवार है। इसके अगले दिन शनिवार और रविवार को मार्केट वीकेंड की वजह से बंद रहेगी। यानी इस हफ्ते शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिन शेयर मार्केट बंद रहेगी।

होली पर छुट्टी के कारण इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और SLB सेगमेंट के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव और कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट भी बंद रहेंगे। होली के दिन किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं होगी और निवेशकों को इसके लिए कोई ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे।

अगली बार कब रहेंगी तीन छुट्टियां?

इस महीने यानी मार्च में एक और मौका ऐसा आएगा, जब शेयर मार्केट में लगातार तीन छुट्टियां रहेंगी। मौका मार्च के आखिरी हफ्ते में आएगा। महीने के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को ईद है। इस मौके पर शेयर मार्केट बंद रहेगी। 31 मार्च को सोमवार है। इससे पहले शनिवार और रविवार को वीकेंड की वजह से मार्केट में कोई कारोबार नहीं है। यानी इस हफ्ते भी शनिवार, रविवार और सोमवार को मार्केट बंद रहेगी।

अगले महीने भी तीन ऐसे मौके

अगले महीने यानी अप्रैल में भी शेयर मार्केट शनिवार और रविवार के अलावा तीन दिन बंद रहेगी। अप्रैल में भी दो बार ऐसे मौके आएंगे जब मार्केट लगातार 3-3 दिन बंद रहेगी। शेयर मार्केट 10 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर बंद रहेगी। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मौके पर भी मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। 14 अप्रैल को सोमवार है। यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को मार्केट बंद रहेगी। इसके बाद 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। इस दिन में भी मार्केट में कोई काम नहीं होगा और मार्केट शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बंद रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.