गौतम अडानी का नाम जुड़ते ही रॉकेट बना यह शेयर, एक सिगरेट से भी कम है कीमत
Updated on
12-07-2024 02:40 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) अब स्पेशिएलिटी केमिकल इंडस्ट्री में धूम मचाने की तैयारी में हैं। अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने गुजरात की स्पेशिएलिटी केमिकल कंपनी ओंकार केमिकल्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (OCIPL) में 67% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। अडानी विल्मर ने इसके लिए एक शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है जिसकी एंटरप्राइज वैल्यू 56.25 करोड़ रुपये है। इसका भुगतान कैश में किया जाएगा। अडानी का नाम जुड़ते ही ओंकार स्पेशिएलिटी केमिकल लिमिटेड का शेयर आज बाजार खुलते ही अपर सर्किट में चला गया।
ओंकार स्पेशिएलिटी केमिकल लिमिटेड का शेयर गुरुवार को 6.80 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह 5% के अपर सर्किट के साथ खुला। इसके साथ ही इसकी कीमत 7.14 रुपये पर पहुंच गई। इसका 52 हफ्ते का टॉप 12.35 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 14 जुलाई को इस स्तर पर पहुंचा था। OCIPL का गुजरात के पनोली में एक मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट है जिसकी सालाना क्षमता 20,000 एमटी है। कंपनी अपनी कैपेसिटी बढ़ाने की योजना बना रही है। इस डील के तीन से चार महीने में पूरा होने की उम्मीद है। फाइनेंशियल ईयर 2024 में OCIPL का टर्नओवर 13.95 करोड़ रुपये रहा।
स्पेशिएलिटी केमिकल्स का बाजार
देश में स्पेशिएलिटी केमिकल्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। होम एंड पर्सनल केयर प्रॉडक्ट्स, फूड एडिटिव्स, प्लास्टिक्स एंड पॉलीमर्स, एग्रोकेमिकल्स, लुब्रिकेंट्स और पेट्रोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज में इसकी डिमांड बढ़ रही है। अडानी विल्मर अभी थर्ड पार्टी मैन्यूफैक्चरिंग और विल्मर के प्लांट से इम्पोर्ट के जरिए इस सेक्टर में ऑपरेट करती है। अडानी विल्मर में अडानी ग्रुप और सिंगापुर के विल्मर ग्रुप की हिस्सेदारी है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…