15 दिन में 50% गिर गया यह शेयर, निवेशकों की आधी से ज्यादा रकम स्वाहा, ब्लूस्मार्ट कैब से है कनेक्शन

Updated on 17-03-2025 03:13 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट की गिरावट से काफी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए हैं। वहीं कई ऐसे शेयर भी हैं जिन्होंने पिछले एक महीने में ही निवेशकों को बड़ा नुकसान कर दिया है। इन्हीं में एक शेयर जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Gensol Engineering Ltd) का है। इस कंपनी के शेयर पिछले 15 दिनों में ही 50 फीसदी से ज्यादा गिर गए हैं। ऐसे में इसके निवेशकों की रकम 15 दिन में आधी से ज्यादा स्वाहा हो गई है।

जेनसोल इंजीनियरिंग कंपनी ब्लूस्मार्ट की पेरेंट कंपनी है। ब्लूस्मार्ट कैब कंपनी है जो ईवी कारें चलाती है। यह कैब कंपनी एयरपोर्ट से पिक एंड ड्रॉप की सुविधा देती है। कैब सेगमेंट में ब्लूस्मार्ट को काफी स्मार्ट कैब सर्विस माना जाता है। चूंकि अब जेनसोल के शेयर में गिरावट आ रही है, ऐसे में ब्लूस्मार्ट कंपनी भी चर्चा में आ गई है। माना जा रहा है कि उबर (Uber) इसका अधिग्रहण कर सकती है।

कितनी आई शेयर में गिरावट?

पिछले हफ्ते शुक्रवार को इसके शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा था। इस गिरावट के साथ यह शेयर 261.70 रुपये पर बंद हुआ। पिछले कई कारोबारी सत्र से इसमें लोअर सर्किट लग रहा है।
28 फरवरी को यह शेयर करीब 538 रुपये पर बंद हुआ था। ऐसे में इसमें अब तक करीब 51 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। जिन निवेशकों का इसमें पैसा लगा है, उनकी अब तक करीब आधे मार्च में ही आधी से ज्यादा स्वाहा हो गई। आगे इसमें कब तेजी आएगी, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता

क्यों आई गिरावट?

हाल ही में दो प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों (केयर रेटिंग्स और इक्रा केयर रेटिंग्स) ने कंपनी की रेटिंग घटाकर 'D' कर दी है। यहां 'D' रेटिंग का मतलब डिफॉल्ट स्थिति से है। यानी कंपनी या तो डिफॉल्ट हो सकती है या पहले ही अपने दायित्वों को पूरा करने में विफल रही है। इसके पीछे कारण बताया गया है कि जेनसोल इंजीनियरिंग लोन पेमेंट में देरी कर रही है। इन रेटिंग कटौती की वजह से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है, जिससे शेयर में भारी बिकवाली देखी जा रही है।

लिस्टिंग के बाद मचाई थी धूम

जेनसोल का आईपीओ 15 अक्टूबर 2019 को शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के बाद इसमें काफी तेजी आई। पिछले साल अक्टूबर में यह शेयर 1300 रुपये का आंकड़ा पार कर गया था। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आती गई। अभी यह शेयर अपने 52 हफ्ते की निम्नतम वैल्यू पर है

बिक सकती है ब्लूस्मार्ट!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लूस्मार्ट बिक सकता है। बताया जा रहा है कि उबर इस कंपनी का अधिग्रहण कर सकती है। हालांकि बातचीत अभी शुरुआती स्तर पर है। ब्लूस्मार्ट की पेरेंट कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग अब इस कैब सर्विस बिजनेस से बाहर निकलना चाहती है। हालांकि इस बारे में ब्लूस्मार्ट ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.