टमाटर के कचरे से चमड़ा बना रहा यह स्टार्टअप, इस बायो-लेदर से बनाए जा रहे जैकेट, बैग और जूते

Updated on 21-02-2025 12:44 PM
नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है कि टमाटर के कचरे से चमड़े जैसी कोई शीट बनाई जा सकती है? सिर्फ शीट ही नहीं, उससे जैकेट, बैग और जूते भी बनाए जा सकते हैं? लेकिन ऐसा हकीकत में हो रहा है। एक स्टार्टअप यह सब कर रहा है। इसे बायो-लेदर (Bio-Leather) नाम दिया गया है।

मिलिए 26 साल के प्रीतेश मिस्त्री से। इनकी कंपनी द बायो कंपनी (TBC) टमाटर के कचरे से बायो-लेदर बना रही है। इस कंपनी को साल 2021 में PETA वेगन फैशन अवॉर्ड्स में टेक्सटाइल में बेस्ट इनोवेशन का अवॉर्ड मिला था।

क्या है बायोलेदर?

यह प्लांट मटेरियल से बना एक प्रकार का चमड़ा होता है। बायोलेदर इन दिनों को चलन में है और यह दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता हासिल कर रहा है। प्रीतेश मिस्त्री ने टमाटर के कचरे को फैशनेबल प्रोडक्ट में बदलने का एक तरीका ईजाद किया है।टमाटर को प्राथमिक कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल करते हुए पॉलीयुरेथेन (PU) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) से मुक्त प्रक्रिया के साथ इनकी कंपनी बायो-लेदर बना रही है। यह चमड़े के विकल्प के रूप में सामने आ रहा है। यही नहीं, बायोलेदर को बनाने में किसी भी जानवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाता।

टमाटर का ही इस्तेमाल क्यों?

बायो-लेदर बनाने के लिए टमाटर का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है, इसके पीछे भी कई कारण हैं। मिस्त्री कहते हैं कि भारत में सालाना करीब 4.40 अरब टन टमाटर का उत्पादन होता है। इसमें से 30 से 35% टमाटर बर्बाद हो जाता है।

ऐसे में प्लांट मटेरियल के रूप में टमाटर का कचरा काफी काम आता है। यह बायोलेदर के लिए एक टिकाऊ कच्चा माल प्रदान करता है। साथ ही टमाटर पेक्टिन से भरपूर होते हैं। इनसे बायो-लेदर की उम्र काफी बढ़ जाती है। साथ ही इसकी बनावट भी चमड़े जैसी हो जाती है।

कई चीजों में हो रहा इस्तेमाल

बायो-लेदर के शुरुआती अपनाने वाले फैशन, एक्सेसरीज और ऑटोमोटिव सेक्टर में फैले हुए हैं। इसमें कई ब्रांड इससे जैकेट, बैग और जूते बना रहे हैं।

टोरंटो स्थित प्लांट-बेस्ड हैंडबैग लेबल सतुहाटी की फाउंडर और सीईओ नताशा मंगवानी कहती हैं, 'बायो-लेदर पीयू/पीवीसी फ्री है जो इसे पारंपरिक नकली चमड़े से अलग करता है। यह एक असाधारण इनोवेशन है और इसका प्लांट बेस्ड चमड़ा अपने अनूठे मूल के लिए अलग है।'

कितनी है कंपनी की कमाई?

वर्तमान में, TBC प्रति माह करीब 5,000 मीटर बायो-लेदर का निर्माण करता है। कंपनी की सालाना कमाई कितनी है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही अभी इसका भी पता नहीं चल पाया है कि कंपनी का सालाना टर्नओवर कितने रुपये का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.