सुर्खियों से दूर रहती हैं मुकेश अंबानी की यह बहन, जानिए कितनी है नेटवर्थ?
Updated on
09-07-2024 01:58 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को मुंबई में शादी हो रही है। सोमवार रात एंटीलिया में हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें अंबानी परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। इनमें मुकेश अंबानी की छोटी बहन दीप्ति सालगावकर भी नजर आईं। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के बेटों मुकेश और अनिल अंबानी के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी दो बहनों दीप्ति और नीना के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसकी वजह यह है कि दोनों बहनें हमेशा सुर्खियों से दूर रहती हैं।
दीप्ति सालगावकर अंबानी भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनका जन्म 23 जनवरी 1962 को हुआ था। उनकी शादी गोवा के कारोबारी दत्तराज सालगावकर से हुई है। दीप्ति सुर्खियों से दूर रहती हैं और उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब एक अरब डॉलर है। उनके पति दतराज सालगावकर गोवा के जाने-माने कारोबारी हैं। वह वीएम सालगावकर ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक और एमडी हैं। साथ ही वह गोवा के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब सालगावकर के भी मालिक हैं। दत्तराज ने गोवा की संस्कृति को बचाने के लिए Sunaparanta की स्थापना की है। इस संस्था की उपाध्यक्ष और सलाहकार बोर्ड की सदस्य दीप्ति सालगावकर हैं।
बेटी है बिजनसवुमैन
दीप्ति और दत्तराज सालगावकर की बेटी इशिता सालगावकर भी एक इंटरप्रन्योर और बिजनसवुमैन हैं। उसके पास कई बिजनस वेंचर्स हैं। हार्वर्ड बिजनस स्कूल से ग्रेजुएशन करने के बाद वह सालगावकर कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में कॉर्पोरेट डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इशिता ने पहले 2016 में नीरव मोदी के छोटे भाई नीशाल मोदी से शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई। तलाक के बाद इशिता ने 2022 में नेक्सजू मोबिलिटी के फाउंडर अतुल्य मित्तल से शादी की। अतुल्य स्टील टायकूल लक्ष्मी निवास मित्तल के भतीजे हैं और एक सफल बिजनेसमैन हैं।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…