तीन घंटे डाउन रहेगी HDFC Bank की यह सर्विस, क्या-क्या नहीं कर पाएंगे आप, जानिए डिटेल
Updated on
09-08-2024 04:07 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक की यूपीआई सर्विस शनिवार यानी 10 अगस्त को कुछ घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। बैंक का कहना है कि जरूरी सिस्टम मेंटनेंस की वजह से उसकी यूपीआई सर्विस 10 अगस्त को बंद रहेगी। बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिए इसके बारे में जानकारी दी है। बैंक का कहना है कि 10 अगस्त को तड़के 2.30 बजे से सुबह 5.30 बजे यानी तीन घंटे के लिए बंद रहेगी। यह सर्विस बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप, जीपे, पेटीएम, वॉट्सऐप पे और दूसरे ऐप पर उपलब्ध नहीं रहेगी। बैंक का कहना है यूपीआई डाउनटाइम से उसे अपनी सर्विसेज की एफिशियंसी में सुधार में मदद मिलेगी।
बैंक का कहना है कि 10 अगस्त को तीन घंटे के लिए उसके करेंट और सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स के लिए फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन सर्विसेज उपलब्ध नहीं होंगी। इस दौरान कस्टमर एचडीएफसी बैंक ऐप और बैंक अकाउंट्स से जुड़े जीपे, वॉट्सऐप पे, पेटीएम, श्रीराम फाइनेंस और मोबिक्विक पर फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन नहीं होगी। बैंक में पर्सन टू पर्सन ट्रांजैक्शन की लिमिट एक लाख रुपये है। यूपीआई में ग्राहक एक यूनीक आईडी के जरिए पैसे भेज सकते हैं।
बैंक का शेयर
इस बीच एचडीएफसी बैंक के शेयरों में इस साल 2.24 फीसदी गिरावट आई है जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 10.26 फीसदी तेजी आई है। बैंक ने हाल में जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया था जो बाजार की उम्मीदों के मुताबिक रहा। MOFSL ने बैंक के शेयर को 'Buy' रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 1,950 रुपये रखा है जबकि Nuvama ने इसका टारगेट प्राइस 1,850 रुपये रखा है। बीएसई पर बैंक का शेयर दोपहर बाद 2.20 बजे 0.84% की तेजी के साथ 1655.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…