भारत-रूस व्‍यापार का नक्‍शा बदल देगा यह समुद्री गलियारा, मोदी-पुतिन की खास नजर

Updated on 04-06-2024 12:45 PM
मॉस्को: भारत और रूस वैश्विक हालात को देखते हुए एक साथ कई समुद्री गलियारों पर काम कर रहे हैं। इसी में से एक है उत्तरी समुद्री मार्ग या नॉर्थ सी रूट। भारत और रूस इस गलियारे के माध्यम से आर्कटिक तक के देशों के साथ व्यापार की संभावनाएं खोज रहे हैं। उत्तरी समुद्री मार्ग के आकर्षक बनने के कई कारक हैं। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पूरी दुनिया इस पर ध्यान दे रही है। इस मार्ग का मुख्य रूप से इस्तेमाल भारत और रूस के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इससे भारत के चेन्नई बंदरगाह को सीधे रूस के व्लादिवोस्तोक से कनेक्ट करने की योजना है, जो दक्षिण चीन सागर से होते हुए जाएगा।

उत्तरी व्यारिक मार्ग की खूबियों का किया बखान


आर्कटिक के विकास के लिए परियोजना कार्यालय के समन्वयक अलेक्जेंडर वोरोटनिकोव ने मध्य पूर्व में खराब सुरक्षा स्थिति के बीच रूसी समुद्री मार्ग की खूबियों का बखान किया। उन्होंने हाल के फॉरेन पॉलिसी मैगजीन की लेख पर टिप्पणी करते हुए रूसी मीडिया स्पुतनिक को बताया, "सबसे पहले, दूरी है। उत्तरी समुद्री मार्ग स्वाभाविक रूप से बहुत छोटा है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि जहाज कहां पहुंच रहा है - उदाहरण के लिए चीन, जापान, मरमंस्क, रॉटरडैम।"

गलियारे से कम होगी भारत-रूस की दूरी


उन्होंने कहा, "मार्ग के आधार पर दूरी को आधे से भी कम किया जा सकता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक है। ऐसे में, यदि दूरी कम हो जाती है, तो डिलीवरी का समय भी बदल जाता है। मध्य पूर्व में तनाव न होने पर भ मार्ग की लंबाई और डिलीवरी का समय स्वेज नहर के माध्यम से बहुत कम है।" उन्होंने कहा, " एक और एक और बात याद रखनी चाहिए कि सभी जहाज स्वेज नहर से नहीं गुजर सकते। इसके अलावा, बड़े टैंकर इससे गुजरने में सक्षम नहीं हैं, हालांकि इस तरह के प्रतिबंध उत्तरी समुद्री मार्ग पर लागू नहीं होते हैं।"

यूरोप और एशिया के बीच बनेगा पुल


वोरोटनिकोव ने कहा, "रूस के लिए, उत्तरी समुद्री मार्ग पश्चिमी देशों की सनक या हितों से बंधा नहीं है। यह परियोजना इसके बजाय रूस की पूर्व की ओर धुरी नीति से जुड़ी है। उत्तरी समुद्री मार्ग रूस द्वारा केवल एक स्थान पर बैठकर यूरोप और एशिया के बीच माल की आवाजाही के लिए पारगमन शुल्क वसूलने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह रूस और सोवियत संघ के बाद के अन्य देशों की कंपनियों के लिए चीन, भारत और अन्य साझेदारों को तेजी से, सस्ते और अधिक सुरक्षित तरीके से माल पहुंचाने के लिए एक व्यवहार्य मार्ग खोजने का अवसर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.