रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
Updated on
10-01-2026 01:00 PM
नई दिल्ली: देश की लाइफलाइन कही जाने वाली रेलवे बड़े बदलाव से गुजर रही है। इसी कड़ी में अब रेल कर्मचारियों की यूनिफॉर्म में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यह बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रेलवे में अब अंग्रेजों के जमाने के बंदगले वाले काले कोट नहीं दिखेंगे। रेल मंत्री ने कहा कि हमें हर उस चीज को हटाना है जो गुलामी की निशानी है।
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक वैष्णव ने एक कार्यक्रम में कहा, "हमें अपनी सोच से भी गुलामी की मानसिकता को निकालना होगा। चाहे वह हमारे काम करने का तरीका हो या फिर हमारे पहनावे का तरीका, हमें हर जगह से इन पुरानी चीजों को हटाना होगा।" उन्होंने कहा, 'आज मैं पहली घोषणा कर रहा हूं। हमारे जो बंद गले का काला सूट अंग्रेजों ने शुरू किया था, आज से यह रेलवे में फॉर्मल ड्रेस नहीं रहेगी।"
पुरानी रीतियां बदलेंगी
यह सिर्फ रेलवे की वर्दी तक ही सीमित नहीं है। सरकार बड़े पैमाने पर ऐसी पुरानी रीतियों को पहचानने का काम कर रही है जो अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही हैं। इसमें विश्वविद्यालयों में होने वाले दीक्षांत समारोहों में पहने जाने वाले गाउन और टोपी भी शामिल हैं। साथ ही, अफसरों को औपचारिक मौकों पर जो बंद गले वाला कोट पहनना पड़ता है। अब उसे भी बदलने पर विचार हो रहा है। कुछ राज्यों में तो कलेक्टरों और मेयरों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों को भी खास तरह की वर्दी पहनने का नियम है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों और बड़े अफसरों को पुरानी प्रथाओं की पहचान करने और उनकी जगह भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले नए विकल्प सुझाने का निर्देश दिया है। दीक्षांत समारोहों में गाउन और टोपी पहनने का चलन धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन कुछ संस्थान अब भी इसका पालन कर रहे हैं। हालांकि, यह पहनावा भारत की गर्म और उमस भरी जलवायु के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। छात्रों और शिक्षकों ने भी इसका विरोध किया है।
काला कोट और गाउन
अधिकारियों का कहना है कि ऐसी और भी कई प्रथाएं हैं जिनके बारे में आम लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें भी बातचीत के जरिए पहचाना जाएगा। सूत्रों ने इस बात की भी संभावना जताई है कि वकीलों द्वारा पहने जाने वाले काले कोट और गाउन को भी बदलने के लिए कहा जा सकता है। यह प्रथा एडवोकेट्स एक्ट, 1961 के तहत चली आ रही है, जो अंग्रेजों के कानूनी सिस्टम से ली गई थी। उस समय यह पहनावा अधिकार, सम्मान और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जाता था।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…