IPL में चीयरलीडर थी इस लीजेंड क्रिकेटर की बहन, भाई के आउट होने पर लगाए थे 'ठुमके', नाम सुनकर चौंक जाएंगे!
Updated on
06-11-2025 03:01 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमिर लीग यानी आईपीएल जब से शुरू हुआ है तब से ही लाइमलाइट में रहा है। टूर्नामेंट को लेकर हर साल कुछ न कुछ नई बातें पता चलती हैं। कोई खिलाड़ी अंदर के राज खोलता है तो कोई चैंपियन टीम के माइंडसेट के बारे में बताता है। हालांकि, हम भी आपके लिए आईपीएल से जुड़ी एक ऐसी खास स्टोरी लेकर आए हैं, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंं। हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जैक कैलिस और उनकी सगी बहन जेनिन कैलिस के बारे में। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि कैलिस ने कई साल आईपीएल खेला है। हालांकि, एक सीजन ऐसा था जिसमें कैलिस खेल रहे थे और उनकी बहन जेनिन आईपीएल में ही चीयरलीडर थीं।
जैक कैलिस की बहन थीं चीयरलीडर
दिग्गज क्रिकेटर जैक कैलिस की बहन ने आईपीएल में बतौर चीयरलीडर भी काम किया है। 2009 का आईपीएल लोकसभा चुनाव के चलते साउथ अफ्रीका में हुआ था। उस आईपीएल सीजन में जेनिन कैलिस (जैक कैलिस की बहन) चेन्नई सुपर किंग्स की चीयरलीडर थीं। उनके भाई जैक कैलिस उस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे थे। उस सीजन में जब एक बार सीएसके और आरसीबी का मैच हुआ था तो जैक कैलिस के आउट होने पर उनकी बहन जेनिन कैलिस ने डांस किया था
हालांकि, जैक कैलिस की बहन ने अब चीयरलीडर का काम छोड़ दिया है। वह अब फीजियोथेरेपिस्ट हैं। जेनिन को डांस का शौक था। उन्होंने चीयरलीडर का काम हॉबी के लिए किया था। शादी के बाद जेनिन ने चीयरलीडर का काम छोड़ दिया था।
जैक कैलिस का आईपीएल में करियर
50 साल के जैक कैलिस ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स का भी प्रतिनिधित्व किया है। कैलिस ने 2014 तक आईपीएल खेला था। कैलिस ने आईपीएल में 98 मैच खेले हैं और 2427 रन बनाने के साथ-साथ 65 विकेट भी लिए हैं।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके ने…
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…