'ये लड़की छिछोरी...' तान्या ने पहना अमल का स्वेटर और मालती से लिया पंगा, फरहाना-प्रणित में भिड़े

Updated on 30-10-2025 02:32 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एक बार फिर कैप्टेंसी टास्क होने वाला है। इस बार घरवालों को दो जोड़ियों के नाम देने हैं। इसके प्रोमो वायरल हो रहे हैं। ये भी दिखाया गया है कि प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट के बीच झगड़ा होता है। वहीं, तान्या मित्तल ने भी अमल मलिक को लेकर मालती चाहर से पंगा लिया।

'बिग बॉस 19' के गुरुवार के प्रोमो में दिखाया गया है कि घरवाले एसेंबली रूम में हैं। बिग बॉस उनसे जोड़ी में नाम लिखने को कहते हैं, जिन्हें वो कैप्टेंसी की दावेदारी सौंपना चाहते हैं।
इसके अलावा दिखाया गया है कि चूंकि मालती चाहर अक्सर अमल मलिक के चश्मे और कपड़े यूज करती हैं। तो तान्या ने भी मालती को चिढ़ाने के लिए अमल की टीशर्ट पहनी। ये देखकर अमल और शहबाज बदेशा की हंसी छूट गई। उन्हें देखकर मृदुल तिवारी ने कहा, 'ये लड़की कितनी छिछोरी लगती होगी यार।' वहीं, जब मालती ने तान्या को देखा तो मुस्कुरा दीं। पर तान्या ने अमल और शहबाज से कहा कि मालती के तोते उड़ गए।

फरहाना और प्रणित की हुई लड़ाई

इसके अलावा एक और प्रोमो में दिखाया गया है कि फरहाना और प्रणित लड़ रहे हैं। फरहाना कहती हैं, 'तेरे दिमाग में कोई चोट है, जो तुझे समझ नहीं आता। मुझे यहां सर्वाइव करने के लिए लव एंगल खेलने की जरूरत नहीं है। ये पलटू और दलबदलू है। तू अपनी किस्मत पर हंस। तेरा लॉजिक गिर रहा है एकएक।' वहीं प्रणित पलटकर जवाब देते हैं, 'ये नॉमिनेशन में आ गई, तितर-बितर हो गई है।'

इस हफ्ते कौन-कौन है नॉमिनेट

बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और कैप्टन मृदुल तिवारी के अलावा पूरा घर नॉमिनेट हुआ है। इस लिस्ट में अमल मलिक, तान्या मित्तल, शहबाज बदेशा, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, नीलम गिरि और मालती चाहर शामिल हैं।

वीकेंड का वार पर हुआ था डबल एविक्शन

मालूम हो कि पिछले वीकेंड का वार में शो में डबल एविक्शन हुआ था। बसीर अली के अलावा नेहल चुडासमा भी एविक्ट हो गए थे। इससे दर्शक शॉक्ड थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
Advt.