कर्ज में डूबे अमेरिका को कंगाल बना देगी ये आग

Updated on 10-01-2025 04:11 PM
नई दिल्ली: अमेरिका का लॉस एंजिलिस अपने इतिहास की सबसे भयानक आग से जूझ रहा है। इस आग में 10 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों मकान खाक हो चुके हैं। इनमें हॉलीवुड की कई हस्तियों के आलीशान मकान भी शामिल हैं। एक अनुमान के मुताबिक यह अमेरिका के इतिहास में सबसे भयानक आग है जिससे 135 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान होने की आशंका है। अमेरिका के मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी AccuWeather ने यह अनुमान इस आग के कारण 135 अरब डॉलर से 150 अरब डॉलर तक का नुकसान हो चुका है। साथ ही उसका कहना है कि अगर जल्दी ही इस आग पर काबू नहीं पाया गया तो इससे और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है।
AccuWeather के मुख्य मौसम विज्ञानी जोनाथन पोर्टर ने कहा कि अगर जल्दी ही इस आग पर काबू नहीं पाया गया तो यह कैलिफोर्निया के इतिहास में सबसे भयानक आग साबित हो सकती है। कंपनी के मुताबिक 2023 में Maui के जंगलों में लगी आग के कारण 16 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। इस बीच J.P. Morgan ने कहा कि लॉस एंजिलिस में लगी आग के कारण करीब 10 अरब डॉलर का इंश्योर्ड नुकसान हो सकता है। इसमें ज्यादातर नुकसान मकान मालिकों का होगा। इसकी तुलना में कमर्शियल नुकसान ज्यादा नहीं होगा। इस आग के कारण 10,000 से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचा है

अमेरिका का कर्ज

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट CoreLogic का अनुमान है कि आग के कारण लॉस एंजिलिस और रिवरसाइड मेट्रो एरिया में 456,000 से अधिक मकानों को नुकसान हो सकता है। इन मकानों को बनाने में करीब $300 अरब का खर्च हो सकता है। कर्ज से जूझ रहे अमेरिका के लिए यह स्थिति अच्छी नहीं है। अमेरिका का कर्ज $36 ट्रिलियन के पार पहुंच चुका है जो इसकी जीडीपी का करीब 125% है। हालत यह हो गई है कि अमेरिका को रोज करीब $2 अरब ब्याज के भुगतान में खर्च करने पड़ रहे हैं। अगले दशक तक देश का कर्ज $54 ट्रिलियन पहुंचने का अनुमान है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.